Bharat Express DD Free Dish

बुर्केवाली बनी मां काली की भक्त! अमरोहा का VIDEO मचा रहा धमाल, आपने देखा क्या?

Amroha viral video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बुर्का वाली महिला ने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बताया जा रहा है कि वह आध्यात्मिक अनुभव के बाद मंदिर पहुंचीं.

Amroha Muslim woman viral video

अमरोहा में बुर्का वाली महिला ने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना सोशल मीडिया पर चर्चा में है

Muslim woman at Kali Temple viral video: अमरोहा/ अरूण चाहल: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला मां काली के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करती नजर आ रही है. मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मढैया निवासी रूखसार से जुड़ा बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, रूखसार अमरोहा शहर स्थित मां काली के मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मंदिर में मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. उस समय मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने भी उन्हें पूजा करते देखा. इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आध्यात्मिक अनुभव के बाद मंदिर पहुंचने की बात

बताया जा रहा है कि रूखसार पिछले कुछ समय से एक तरह के आध्यात्मिक अनुभव से गुजर रही थीं. इसी वजह से उन्होंने मां काली के मंदिर जाने का फैसला किया. परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में पूजा करने के बाद उनकी तबीयत या स्थिति में सुधार महसूस हुआ.

हालांकि, महिला के आध्यात्मिक अनुभव और पूजा के बाद ठीक होने के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इसे अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल बता रहे हैं.


ये भी पढ़ें: ‘अहीर और जहीर आपको… 2027 में 27 सीटों पर निपटा देंगे’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज


फिलहाल, इस मामले को लेकर किसी विवाद या तनाव की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच आपसी सम्मान और सद्भाव अमरोहा की सामाजिक पहचान का हिस्सा रहा है. ऐसे में रूखसार का मंदिर पहुंचकर पूजा करना भी इसी मेल-जोल की तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read