Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Mahoba Viral Video

शराब ठेके के बाहर सरेआम गुंडागर्दी

Mahoba Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक कीरत सागर के पास स्थित देशी शराब ठेके के बाहर सरेआम दबंगई का नजारा देखने को मिला. आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्वों ने मिलकर एक युवक को बीच सड़क पर घेर लिया और उसकी लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है.

क्या है पूरा मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कीरत सागर के पास स्थित देशी शराब ठेके पर अक्सर नियमों को ताक पर रखकर हुड़दंग मचाया जाता है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवकों ने ठेके पर शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू किया और फिर बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक युवक पर हमला बोल दिया. सरेआम हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ युवक सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

नियमों को ताक पर रखकर चल रही मॉडल शॉप

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का आरोप है कि महोबा में सख्त हिदायतों के बावजूद शराब के ठेकों पर अवैध रूप से मॉडल शॉप और अहाते संचालित किए जा रहे हैं, जहां बैठकर लोग शराब पीते हैं और उसके बाद शहर का माहौल खराब करते हैं. इस तरह की घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि असामाजिक तत्वों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है.

ये भी पढ़ें- ‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital