Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिका: न्यू ऑरलियन्स में ट्रक के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत, लगभग 30 लोग घायल

यह घटना न्यू ऑरलियन्स शहर में नए साल के जश्न के दौरान और शहर के सीजर्स सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फ़ुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई.

अमेरिकी राज्य लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स शहर के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को शहर के बॉर्बन स्ट्रीट पर एक ट्रक के भीड़ में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.

ट्रक ने तेज गति से भीड़ में टक्कर मारी और फिर चालक ने वाहन से बाहर निकलकर बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें जमीन पर कई लोग हताहत दिखाई दे रहे हैं. न्यू ऑरलियन्स शहर में आपातकालीन तैयारियों के लिए जिम्मेदार NOLA Ready ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कैनाल और बोरबन स्ट्रीट पर बड़े पैमाने पर हताहतों की घटना हुई है. खुद को उस क्षेत्र से दूर रखें.’

यह घटना शहर में नए साल के जश्न के अंत में और शहर के सीजर्स सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फ़ुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई. लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने बुधवार सुबह बॉर्बन स्ट्रीट पर हुई घातक घटना को ‘हिंसा का एक भयावह कृत्य’ बताया है, जिसमें एक ड्राइवर द्वारा भीड़ को टक्कर मारने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने को कहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital