दुनिया

Luck: रातों-रात इस गांव के 165 लोग बन गए करोड़पति, हर एक के खाते में आए साढे़ 7 करोड़

Luck: कहते हैं कि देने वाला जब देने लगता है तो छप्पर फाड़कर देता है. ऐसा ही वाकया हुआ है एक गांव में रहने वाले एक दो नहीं बल्कि 165 लोगों के साथ. ये सभी अब करोड़पति बन चुके हैं. लेकिन ऐसा महीनों या सालों में नहीं, बल्कि सिर्फ एक रात में ही हुआ है. आईए जानते हैं कि कैसे एक रात में ये सभी करोड़पति बन गए.

दरसल यह खबर बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित एक गांव ओलमेन की है. इस गांव के 165 लोगों ने एक साथ मिलकर एक बड़ी रकम वाली लॉटरी का टिकट खरीदा था. चूंकि लॉटरी के टिकट का दाम काफी अधिक था और किसी एक आदमी के लिए इसे खरीदना संभव नहीं था, इसलिए इन सभी ने मिलकर इसे खरीदने की सोची. इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति ने 1,308 रुपये दिए थे.

इनाम की राशि सोचकर रात भर नहीं आई नींद

इनाम मिलने की संभावना पर यह तय किया गया कि इसे भी सब में बराबर-बराबर बांट लिया जाएगा. जब लॉटरी का लकी ड्रॉ घोषित किया गया तो सबकी आखें फटी की फटी रह गईं. किसी को सहसा इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ कि यह नंबर उनकी लॉटरी का ही है. क्योंकि इनाम की धनराशि इतनी ज्यादा थी कि इस गांव में कोई रात भर सो ही नहीं पाया.

इसे भी पढ़े: Indonesia: इस देश ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर लगाई रोक, नए कानून में ऐसा करना अपराध

वेल्जियम की मुद्रा के हिसाब से लॉटरी की जीती हुई रकम 123 मिलियन पाउंड है. अगर भारतीय मुद्रा में इसे बदला जाए तो यह करीब 1200 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है. वहीं 165 लोगों में इसे बांटने पर प्रत्येक को करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये मिलेंगे. चूंकि यह लॉटरी इसी महीनें लगी है, इसलिए कुछ लॉटरी विजेताओं ने इसे ‘बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट’ भी बताया है.

लॉटरी जीतने वाला अबतक का सबसे बड़ा ग्रुप

इस लॉटरी के टिकट बनाने वाली कंपनी नेशनल लॉटरी के प्रवक्ता जोक वर्मोरे का कहना है कि सामूहिक रूप से इस तरह लॉटरी की रकम जीतना कोई नई बात नहीं है. बावजूद इसके अभी तक इतने बड़े किसी ग्रुप ने लॉटरी नहीं जीती थी. 165 लोगों का यह ग्रुप इस मामले में भी लकी है.

कई बार बताने पर हुआ विश्वास

जोक वर्मोरे कहते हैं कि जब हमने उन्हें पहली बार बताया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. जब लॉटरी जीतने की बात हमनें 5 से 6 बार उन्हें बताई तब जाकर उन्हें विश्वास हुआ कि वे इतनी बड़ी रकम जीत चुके हैं. फिलहाल कंपनी द्वारा विजेताओं की पहचान गुप्त रखी गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago