दुनिया

रूममेट का पासपोर्ट इस्तेमाल कर सिंगापुर से भागने की कोशिश, 24 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को जेल

किराये के घोटाले में कई छात्रों को धोखा देने के आरोप में जमानत पर रिहा 24 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को अपने रूममेट के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सिंगापुर से भागने की कोशिश करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई है. द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पटेल धवलकुमार चंदूभाई को पासपोर्ट अधिनियम के तहत एक सहित पांच आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद गुरुवार को 14 महीने और 14 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई. अन्य आरोप किराये के घोटाले से संबंधित थे.

मई 2022 में, पटेल ने सिंगापुर पढ़ने आए और आवास की तलाश कर रहे चार लोगों में से प्रत्येक से 500 सिंगपुरी डॉलर के रूप में किराये की मांग की. उन्होंने प्रत्येक के साथ एक समझौता किया, जिस यूनिट में वह रह रहा था, उसमें एक कमरा किराए पर लिया.

मासिक किराये का नहीं किया भुगतान

राशि प्राप्त करने के बाद, पटेल ने यह कहकर यूनिट छोड़ दी कि वह कुछ दिन के लिए मलेशिया जा रहे हैं और लापता हो गए. पीड़ितों को मकान मालिक ने बताया कि पटेल ने उन्हें उनके मासिक किराये का भुगतान नहीं किया और वह भुगतान में देरी के लिए बहाने बना रहे थे. पीड़ितों को यूनिट छोड़ने के लिए कहने के बाद, उन्होंने पटेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पटेल को 29 मई को चांगी हवाईअड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया जब वह सिंगापुर से भारत के लिए रवाना होने का प्रयास कर रहे थे.

देश छोड़ने के प्रयास

उन्होंने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया और 3 जून को जमानत पर रिहा कर दिया गया, इस शर्त के साथ कि उन्हें अदालत की अनुमति के बिना सिंगापुर के अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा नहीं करनी है. पटेल ने 20 मार्च को देश छोड़ने के प्रयास में तुआस चेकप्वॉइंट पर एक स्वचालित पासपोर्ट काउंटर पर अपने रूममेट के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया. लेकिन संदेह होने पर उन्हें एक आव्रजन अधिकारी के पास भेजा गया. द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में आव्रजन अधिकारियों को पटेल के अपने पासपोर्ट की एक डिलीट की हुई तस्वीर उनके मोबाइल फोन में मिली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

उप लोक अभियोजक लुइस नगिया ने अदालत के समक्ष कहा पटेल ने योजनाबद्ध ढंग से अपराध करने की कोशिश की. सिंगापुर कानून के अनुसार पटेल को 10 साल तक की जेल, 10,000 डॉलर तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago