दुनिया

यहां धरती पर बनी 60 किलोमीटर लंबी दरार, क्या बन जाएगा अलग द्वीप और जन्म ले सकता है नया महासागर?

कल्पना कीजिए, आज से लाखों साल बाद दुनिया का नक्शा कैसा होगा. क्या धरती का एक हिस्सा टूटकर एक अलग द्वीप बन जाएगा? क्या एक नया महासागर जन्म लेगा? इन सवालों का जवाब छुपा है पूर्वी अफ्रीका में हो रही उन घटनाओं में, जिन पर वैज्ञानिकों की नजरें टिकी हुई हैं. पूर्वी अफ्रीका के विशाल रेगिस्तानों और मोजाम्बिक से लाल सागर तक फैले इलाकों में धरती की परतें टूट रही हैं. ये कोई साधारण दरारें नहीं हैं. ये दरारें उस भूगर्भीय बदलाव का संकेत दे रही हैं, जो आने वाले समय में एक नया महासागर बना सकती हैं. सोचिए, जहां आज सूखी जमीन है, वहां एक दिन लहरें हिलोरे मारेंगी.

क्यों अलग हो रहीं टेक्टोनिक प्लेट्स?

पृथ्वी की सतह विभिन्न टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है, जो लगातार हलचल में रहती हैं. ये प्लेट्स कभी टकराती हैं, तो कभी अलग होती हैं. पूर्वी अफ्रीका में अफ्रीकी प्लेट और सोमाली प्लेट के बीच ऐसा ही कुछ हो रहा है. इन दोनों प्लेट्स के अलग होने की प्रक्रिया ने जमीन में दरारें पैदा कर दी हैं, जो हर साल थोड़ी-थोड़ी चौड़ी हो रही हैं.

यह प्रक्रिया अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्वी हिस्से में हो रही है, जिसे ग्रेट रिफ्ट वैली कहते हैं. यह दरार इथियोपियाई रेगिस्तान से शुरू होकर मोजाम्बिक तक फैली हुई है. इस इलाके में लगभग 60 किमी लंबी दरार पहले ही बन चुकी है. यह दरार धीरे-धीरे और बड़ी होती जा रही है.

करोड़ों वर्षों तक चल सकती है प्रक्रिया

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्रक्रिया इतनी धीमी है कि इसे पूरी तरह समझने में करोड़ों साल लगेंगे. इस बदलाव के कारण अफ्रीका का पूर्वी हिस्सा अलग होकर एक द्वीप बन सकता है. इन प्लेट्स के अलग होने से समुद्र का पानी दरारों को भर सकता है, जो अंततः एक नए महासागर का निर्माण करेगा.

वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि अटलांटिक महासागर का निर्माण भी कभी इसी तरह की प्रक्रिया के कारण हुआ था. पूर्वी अफ्रीकी दरार में हो रहे बदलाव अतीत की भू-गर्भीय गतिविधियों की याद दिलाते हैं और भविष्य में एक नई भूगर्भीय संरचना का आधार तैयार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘नौकरियां विदेश भेजीं तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

2 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

4 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

10 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

15 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

15 minutes ago

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

20 minutes ago