देश

3 साल पहले कूड़े के ढेर में मिले विवेक की बदली किस्मत, अमेरिकी CEO ने लिया गोद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कूड़े के ढेर पर मिले एक बच्चे की किस्मत अचानक बदल गई है. यह बच्चा अब अमेरिका में रहेगा और वहीं पढ़ाई लिखाई करेगा. दरअसल अमेरिका में रहने वाले एक दंपत्ति ने इस बच्चे को गोद ले लिया है. गोद लेने वाला व्यक्ति अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में CEO के रूप में कार्यरत है.

गोद लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रशासन से भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है. बच्चे का पासपोर्ट बनाने का काम जारी है उसके बाद वह अमेरिका के लिए अपनी उड़ान भरेगा.

3 साल पहले कूड़े के ढेर में मिला विवेक

जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम विवेक (बदला हुआ नाम) है. तीन साल पहले यह बच्चा जब नवजात स्थिति में था, तब इसे एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था, जिसके बाद इसे शिशु संरक्षण गृह में रखा गया. विवेक को गोद लेने के लिए उसके CEO पिता कई बार लखनऊ आए और बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई. फिर उसे गोद लेने का निर्णय किया. फिलहाल विवेक का पासपोर्ट बनाने का काम प्रक्रिया में है. पासपोर्ट बनाने के बाद वह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा.

पिछले सप्ताह विवेक को गोद लेने के लिए एसडीेएम के यहां हुई जरूरी सुनवाई में अमेरिकी पति-पत्नी मौजुद रहे. विवेक को गोद लेने वाले पिता ने बताया कि बच्चे को गोद लेने के दो वजह हैं. एक तो उनके बेटे को एक भाई मिल जाएगा और दूसरा कि एक बेसहारा को परिवार मिल जाएगा.


ये भी पढ़ें: Kim Jong Un का नया फरमान, उत्तर कोरिया में हॉट डॉग बैन, खाते या बेचते हुए धराए तो होगी लेबर कैंप की सजा


– भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

11 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

14 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

18 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

24 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

32 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

34 minutes ago