दुनिया

हरकतों से बाज नहीं आ रहा बांग्लादेश! इस्कॉन मंदिर के चिन्मय दास पर देशद्रोह का मामला दर्ज, हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ उठा रहे थे आवाज

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तालट होने के बाद से ही हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है, हिंदुओं के धार्मिक स्थल और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसके खिलाफ आवाज उठाने वाले इस्कॉन मंदिर के चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी पर सख्त कार्रवाई की गई है. चिन्मय कृष्ण दास पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है. चिन्मय कृष्ण दास ने लगातार हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए थे.

देशद्रोह का मामला दर्ज

चिन्मय कृष्ण दास पर देशद्रोह का ये मामला चटगांव में हुई एक रैली को लेकर दर्ज किया गया है, इस रैली में चिन्मय कृष्ण दास के आह्वान पर हजारों की संख्या में हिंदू शामिल हुए थे. उनपर आरोप है कि उन्होंने इस रैली के माध्यम से देश की संप्रभुता के प्रति अवमानना दिखाई और प्लानिंग के साथ देश की अखंडता को नकारने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया.

क्या है आरोप?

आरोप है कि इस्कॉन समूह ने अपने प्रदर्शन के दौरान चटगांव कोतवाली इलाके के न्यू मार्केट चौराहे पर सरकार विरोधी छात्र प्रदर्शन में बनाए गए राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर अपना धार्मिक झंडा लगाया था. धार्मिक झंडे को इस तरह से फहराने को स्वतंत्र राज्य की अखंडता को नकारने के समान बताया गया है.

यह भी पढ़ें- क्यों हो रही हैं ‘मुस्लिम नाटो’ बनाने की पुरजोर कोशिशें, संगठन बना तो भारत के लिए कितना खतरा?

हिंदुओं से की थी एकजुट होने की अपील

बता दें कि पिछले महीने इस्कॉन की ओर से आयोजित एक सभा में चिन्मय दास ने हिंदुओं को एकजुट होने की अपील की थी, उन्होंने कहा था, “हम हिंदू हैं, हम ऋषियों के उत्तराधिकारी हैं, हम आर्यपुत्र हैं. हम मरते दम तक लड़ेंगे. हिंदुओं, एक हो जाओ, खतरों से सावधान रहो.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

32 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago