दुनिया

प्रदूषण के कारण लाहौर के स्कूल बंद, मरियम नवाज ने कहा- पंजाब के सीएम भगवंत मान को लिखूंगी खत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर (Lahore) के स्कूल शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे. धुंध का स्तर बढ़ने और एयर क्वालिटी (Air Quality Index) खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया. वहीं पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज (CM Maryam Nawaz) ने प्रदूषण से निपटने के लिए भारत और पाकिस्तान के मिलकर काम करने की बात कही.

बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

लाहौर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 208 दर्ज किए जाने के बाद पंजाब के शिक्षा विभाग ने तीन दिनों की छुट्टी की घोषणा की है. पंजाब के पर्यावरण संरक्षण विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ”बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. नवंबर की शुरुआत में स्मॉग रिव्यू मीटिंग के बाद संशोधित स्कूल समय के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा.”

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

लाहौर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर (Lahore Most Polluted City) माना गया है. पाकिस्तान का सबसे प्रदूषित शहर भी लाहौर ही है. इसका मुख्य कारण धुंध के कारण बिगड़ती स्थिति है. सरकार के पास धुंध को कम करने के लिए कोई उपाय नहीं है. प्रांतीय सरकार लाहौर के अत्यधिक प्रदूषित और प्रभावित क्षेत्रों में ग्रीन लॉकडाउन की घोषणा करके इसके प्रभावों को कम करने की कोशिश कर रही है.

ग्रीन लॉकडाउन के लिए अधिसूचना जारी

पर्यावरण संरक्षण विभाग ने ग्रीन लॉकडाउन (Green Lockdown) के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसका उद्देश्य तय क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाना है. इसके अलावा ऑटो-रिक्शा के प्रवेश पर भी बैन लगा दिया गया है और साथ ही कमर्शियल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है. अधिसूचना के मुताबिक, निर्दिष्ट क्षेत्रों में रात 8 बजे के बाद आउटडोर बारबेक्यू पर भी रोक लगा दी गई.

दोनों देशों के बीच शुरू हो सकती है स्मॉग डिप्लोमेसी

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) दोनों देशों की सरकारों के बीच स्मॉग डिप्लोमेसी शुरू करने का संकेत दिया. सीएम मरियम नवाज शरीफ ने कहा कि वह भारत के पंजाब प्रदेश के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को पत्र लिखकर बॉर्डर के दोनों ओर धुंध के कारण बिगड़ते हालात से निपटने के लिए सहयोगात्मक प्रयास और योजना बनाने की अपील करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

13 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

28 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

60 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago