भारतीय टीम (फोटो- इंस्टाग्राम)
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम घर वापस आने के लिए तैयार है. पिछले तीन दिनों से बेरिल तूफान के कारण बारबाडोस में फंसे रहने के बाद आखिरकार टीम इंडिया दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. टी20 विश्व कप विजेता टीम अपने सहयोगी स्टाफ, बीसीसीआई के कई अधिकारियों, खिलाड़ियों के परिवारों और 22 भारतीय पत्रकारों के साथ बुधवार (भारतीय समयानुसार) सुबह करीब 6 बजे बारबाडोस से रवाना हुई.
रोहित शर्मा, शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम पर टी20 विश्व कप ट्रॉफी पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर के साथ अपनी घर वापसी की जानकारी फैंस को दी, जिसके साथ कैप्शन लिखा था, “घर वापस आ रहे हैं.” नई दिल्ली पहुंचने पर भारतीय टीम सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी. प्रधानमंत्री से मुलाकात के तुरंत बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी.
एक सूत्र ने आईएएनएस से पुष्टि की है कि मुंबई में, “बीसीसीआई ने एक ओपन-टॉप बस यात्रा की व्यवस्था की है जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक समारोह होगा. बस में खिलाड़ियों की परेड मरीन ड्राइव के आसपास होने की उम्मीद है और इसके शाम 4 बजे के आसपास शुरू होने की संभावना है.” विश्व कप विजेता टीम को मूल रूप से सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) बारबाडोस से रवाना होना था, लेकिन तूफान बेरिल के कारण इसमें देरी हुई, जो श्रेणी 3 से 5 तक तीव्र हो गया.
ये भी पढ़ें- Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस की पिच की मिट्टी क्यों खाई, अब खुद से किया खुलासा
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…