Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज से करीब 10 से 30 हजार साल पहले युवाओं में कब आती थी Puberty? साइंटिस्ट्स ने कंकालों का निरीक्षण कर लगाया अनुमान

शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने सात पुरातात्विक स्थलों से प्राप्त 13 किशोरों के कंकालों का अध्ययन किया. रिसर्च में यह जानने की कोशिश की गई कि आज से 10 से 30 हजार साल पहले युवाओं में प्यूबर्टी कब शुरू होती थी.

प्रतीकात्मक चित्र

हिम युग या Ice Age के समय पृथ्वी का तापमान आज के मुकाबले काफी कम था. जगह-जगह बर्फ की मोटी परत जम गई थी, जिससे तमाम जीव-जंतुओं के जीवन पर असर पड़ा. इतिहासकारों और वैज्ञानिकों के अनुसार, अब तक पांच प्रमुख हिम युग हुए हैं. ऐसे ही एक हिम युग के दौरान बच्चों के कंकालों का एनालिसिस किया गया है, जिसमें उनके प्यूबर्टी (Puberty) यानी यौन परिपक्वता की उम्र का पता लगाया गया.

अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा पुरातत्व साइट्स का निरीक्षण

इस रिसर्च के लिए एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इटली, रूस और चेक रिपब्लिक की सात पुरातात्विक (Archaeological) साइट्स का निरीक्षण किया. यहां से मिले 13 कंकालों का बारीकी से अध्ययन किया गया, जिसके नतीजे ‘Journal of Human Evolution’ में प्रकाशित हुए हैं. रिसर्च में यह जानने की कोशिश की गई कि आज से 10 से 30 हजार साल पहले युवाओं में प्यूबर्टी कब शुरू होती थी.

प्यूबर्टी के शुरुआती संकेत

वैज्ञानिकों ने मैच्योरिटी मार्कर्स यानी यौन परिपक्वता के संकेतों का विश्लेषण किया. बच्चों में बड़ों की तुलना में अधिक हड्डियां होती हैं, जो 18-25 साल की उम्र तक जुड़ जाती हैं. पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने इसी जानकारी के आधार पर हड्डियों के जुड़ने के समय से युवाओं के जवान होने की अवस्थाओं का पता लगाया.

उदाहरण के लिए, मेंस्ट्रुएशन कब शुरू हुआ या हड्डियों का पूर्ण विकास कब हुआ, जैसे पहलुओं की जानकारी जुटाई गई. रिसर्च में यह पता चला कि 11 कंकालों में ग्रोथ 13-16 साल के बीच शुरू हुई थी, जबकि आज के युवाओं में यह उम्र 12.5-14 साल के बीच होती है.

ये भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की, गाजा संकट पर गहरी चिंता जताई

प्यूबर्टी के समय पर हैरान करने वाली जानकारी

रिसर्च से जुड़ी यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग की जैव पुरातत्वविद् (Bio-Archaeologist), मैरी लेविस ने ‘लाइव साइंस’ को बताया कि यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि प्राचीन मानव भी उसी उम्र में प्यूबर्टी तक पहुंचते थे, जिस उम्र में आज के युवा. लेकिन हैरानी की बात यह है कि लगभग सभी कंकालों में प्यूबर्टी 13.5 साल के आस-पास शुरू हुई, जो इस ओर इशारा करती है कि यौन परिपक्वता की उम्र शायद किसी जेनेटिक ब्लूप्रिंट से जुड़ी हो सकती है.

हिम युग और आज के युवाओं में फर्क

हिम युग और आज के युवाओं में एक बड़ा अंतर यह देखा गया है कि मेंस्ट्रुएशन (पांच महिला कंकालों में) 16-17 साल के बीच शुरू हुआ था, जबकि आज की अमेरिकी पॉप्युलेशन में यह औसत उम्र 11.9 साल मानी जाती है. हालांकि, यह सैंपल साइज छोटा है, और इस अंतर के कारणों को समझने के लिए और अधिक रिसर्च की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital