दुनिया

यमन के तट पर नाव डूबने से 20 से अधिक लोगों की मौत, कई अभी भी हैं लापता

World News: यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के तट पर लगभग 150 अफ्रीकी प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने से 20 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग लापता हैं. यमन के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.

एक अज्ञात स्थानीय अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि शनिवार देर रात स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11 बजे तेज हवाओं के कारण नाव पलट गई.

20 से अधिक शव बरामद

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया,

“क्षेत्रीय टीमों ने रविवार सुबह शकरा और जिंजीबार शहरों के तटों से 20 से अधिक शव बरामद किए, जबकि 12 जीवित बचे लोगों को बचाकर इलाज के लिए शकरा जनरल अस्पताल भेजा गया. वहीं हादसे में कई सारे लोग लापता हैं.”

चलाया जा रहा मानवीय अभियान

अबयान में सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे डूबे हुए प्रवासियों के शवों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर मानवीय अभियान जारी रखे हुए हैं. अबयान सुरक्षा निदेशालय के एक बयान में कहा गया है कि अबयान के सुरक्षा अधिकारी डूबे हुए प्रवासियों के शवों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रहे हैं.

बयान के अनुसार, सीमित संसाधनों के बावजूद, अधिकारियों ने गहन बचाव और मानवीय प्रयासों के तहत शवों को जिंजीबार के अस्पतालों में पहुंचाना शुरू कर दिया है. कई शव तट के अलग-अलग हिस्सों में मिले, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि समुद्र में और भी लोग लापता हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ali Amin Gandapur: खैबर पख्तूनख्वा में हर दहशतगर्दी में शामिल है पाक फौज और ISI, क्यों असीम मुनीर पर भड़के CM गंडापुर?

सुरक्षा अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से की मदद की अपील

अबयान के सुरक्षा अधिकारियों ने सभी स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तुरंत मदद करने और यमन के समुद्री क्षेत्र से होने वाले अवैध प्रवासन को रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की है.

उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी प्रवासियों का यमन में आना लगातार जारी है. यमन पहले से ही दस साल से चल रहे संघर्ष और संयुक्त राष्ट्र द्वारा बताए गए दुनिया के सबसे खराब मानवीय संकटों में से एक से जूझ रहा है. ऐसे में यहां पहुंचने के बाद इन प्रवासियों को बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है. संयुक्त राष्ट्र ने इसे दुनिया के सबसे बुरे मानवीय संकटों में से एक बताया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

6 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

40 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

58 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago