Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ali Amin Gandapur: खैबर पख्तूनख्वा में हर दहशतगर्दी में शामिल है पाक फौज और ISI, क्यों असीम मुनीर पर भड़के CM गंडापुर?

Ali Amin Gandapur: अमीन गंडापुर ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में हो रहे जुल्मों का जिम्मेदार पाक फौज है. खैबर पख्तूनख्वा में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तानी फौज के चहेते तालिबानी हैं. अमीन गंडापुर के इस बयान के बाद अब पाकिस्तानी फौज और ISI के खूनी खेल के बारे में पूरी दुनिया को पता लग गया

Ali Amin Gandapur: खैबर पख्तूनख्वा में हर दहशतगर्दी में शामिल है पाक फौज और ISI, क्यों असीम मुनीर पर भड़के CM गंडापुर? - भारत एक्सप्रेस

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर (Ali Amin Gandapur) ने पाकिस्तान की अपनी ही सेना और ISI पर प्रांत में आतंकवाद फैलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

Ali Amin Gandapur: दुनिया में आतंकवादियों की फैक्ट्री के रूप में पहचाना जाने वाला पाकिस्तान अब अपने घर के अंदर ही आतंक का घिनौना खेल खेल रहा है. इस बात की जानकारी खुद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अमीन गंडापुर ने दी. उन्होंने पाक फौज के जनरल असीम मुनीर और ISI के बारे में ऐसे-ऐसे खुलासे किये हैं कि पाकिस्तानी सरकार सकते में आ चुकी है.

अमीन गंडापुर ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में हो रहे जुल्मों का जिम्मेदार पाक फौज है. खैबर पख्तूनख्वा में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तानी फौज के चहेते तालिबानी हैं. अमीन गंडापुर के इस बयान के बाद अब पाकिस्तानी फौज और ISI के खूनी खेल के बारे में पूरी दुनिया को पता लग गया. लोग इंटरनेट पर लगातार ‘अमीन गंडापुर का बयान’ सर्च करते रहे.

अफगानिस्तान की सीमा पर पड़ता है खैबर-पख्तूनख्वा

बता दें कि, खैबर-पख्तूनख्वा अफगानिस्तान की सीमा पर पड़ता है. यहां से भारत भी ज्यादा दूर नहीं है. भारत और अफगानिस्तान लगातार पाकिस्तान पर इस इलाके में दहशतगर्दों को ट्रेनिंग देने से लेकर अन्य गतिविधियां करने के आरोप लगाते रहे हैं. यहां तक की अफगानिस्तान में तालिबान को बढ़ावा देने का क्रेडिट पाकिस्तान हमेशा से लेता रहा है. अब पाकिस्तान के दहशतगर्दी पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने भी मुहर लगा दी है.

Khyber Pakhtunkhwa
अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर मौजूद है खैबर पख्तूनख्वा

भरी महफिल में पाक फौज को कर दिया नंगा

अमीन गंडापुर ने ये बयान प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. जहां उन्होंने भरी महफिल में पाकिस्तानी फौज और खुफिया एजेंसी ISI को जमकर सुनाया. उन्होंने कहा कि खैबर में आतंक फैलाने का काम कर रहे तालिबानियों को खुद पाक फौज का जनरल असीम मुनीर और ISI पोस रही है. उन्होंने आगे कहा कि, पाक फौज चीफ जनरल असीम मुनीर तालिबानियों को पाल पोस कर अपनी साजिशों को अंजाम दिलवा रहा है.

जैसे ही अमीन गंडापुर का ये बयान इंटरनेट पर वायरल हुआ, भारत ने अली अमीन गंडापुर का यह वीडियो फाइनेंशियल टास्क फोर्स यानी FATA को भेज दिया. जिसने पूरे पाकिस्तान में खलबली मचा दी.

पाकिस्तान में पाक फौज और ISI के खिलाफ बोलना मतलब अपनी जान और सत्ता दोनों गंवा देना होता है. गंडापुर को भी ये बातें तुरंत समझ में आ गई. वो आनन-फानन मं बंद कमरे में पाकिस्तानी झंडा टांगकर अपनी सफाई देते नजर आए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital