Amazon layoffs: दुनियाभर में मंदी की आहट का अब असर दिखाना शुरू हो गया है. फेसबुक, ट्वीटर, माइक्रोसॉफ्ट और स्नैपचैट जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब अमेजॉन भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकलने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजॉन कॉरपोरेट और आईटी क्षेत्र के 10 हजार कर्मचारियों को निकालने जा रही है. अमेजॉन के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी छटनी होगी.
अमेजॉन ये छटनी किसी एक ऑफिस या फिर शहर बल्कि दुनियाभर में काम कर रहे कर्मचारियों में से करेगी. अमेजॉन दुनियाभर में 1.6 मिलियन से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है. जिसमें से कंपनी सिर्फ एक प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने जा रही है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर और फेसबुक के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने अपने कर्मचारियों की उन यूनिट्स में छंटनी की है जो नई है और इस साल प्रॉफिट कमाने में विफल रही है। इतना ही बताया जा रहा है कि कंपनी की मार्केट वैल्यू में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
मीडिया रिपोर्स के अनुसार, अमेजॉन अपने डिवाइस संगठन, उसका रिटेल डिवीजन और HR विभाग में छटनी करेगा. बीते दिनों कंपनी के मार्केट वैल्यू को झटका लगा था और ये 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के नीचे आ गया था. इतना ही नहीं कंपनी के शेयरों में 48 फीसदी की गिरावट आई है.
आपको बता दें कि 9 नवंबर को अमेजॉन के शेयर में 4.3 फीसदी की गिरावट आने के बाद कंपनी का शेयर 86.14 डॉलर पर आ गया था. हालांकि, 11 नवंबर को ये 4.31 फीसदी की तेजी के साथ 100.79 पर बंद हुआ था. इससे पहले इसके शेयर की कीमत 106 रुपये के आसपास थी.
ये भी पढ़ें– Twitter Lay Off: Elon Musk ने दिया एक और झटका, अब ट्विटर के 4400 कांट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी से निकाला
दुनिया के कई बड़े देशों की अर्थव्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है. जिसका असर बाजार की मांग और बड़ी कंपनियों की नौकरियों पर दिखने को मिल रहा है. एक तरह से कंपनियां अपना खर्चा घटाने में जुटी हुई हैं. कंपनियां लागत को काबू करने के लिए अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा रही हैं.
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में तरक्की…