गुब्बारा
America: अमेरिका के हवाई क्षेत्र में चीनी जासूसी गुब्बारा देखे जाने के बाद से वहां की खुफियां एजेंसियां एलर्ट मोड में आ गई हैं. बताया जा रहा है कि गुब्बारे का आकार ‘‘तीन बसों’’ के बराबर है. गुब्बारे को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने इस बात की जानकारी दी है कि अमेरिका के हवाई क्षेत्र में एक कथित चीनी जासूसी गुब्बारा देखा गया.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन कुछ दिन बाद ही चीन यात्रा पर जाने वाले हैं. उससे कुछ दिन पहले हुई इस घटना के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह कहा कि, ‘‘अमेरिकी सरकार को एक जासूसी गुब्बारे की जानकारी मिली है, जो अभी अमेरिका के हवाई क्षेत्र में उड़ रहा है. इस पर नजर रखी जा रही है.’’ इस मामले में उन्होंने बताया कि, ‘‘नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नोराड) उस पर करीबी नजर बनाए हुए है.’’
मोंटाना में देखा गया विशालकाय गुब्बारा
जनरल पैट ने कहा कि गुब्बारे को बृहस्पतिवार को मोंटाना में देखा गया था और इसका आकार ‘‘तीन बसों के बराबर’’ बताया जा रहा है. अमेरिका द्वारा इसे लेकर सतर्कता बरतने को लेकर पैट राइडर ने कहा, ‘‘गुब्बारे के बारे में पता चलते ही अमेरिकी सरकार ने संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की.’’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुब्बारा वाणिज्यिक हवाई क्षेत्र से काफी अधिक ऊंचाई पर है और इससे जमीन पर लोगों को कोई खतरा नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति को दी गई जानकारी
एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जानकारी दी गई है. इससे निपटने के लिए पेंटागन तमाम विकल्पों पर विचार कर रहा है.
इस मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली और अमेरिकी उत्तरी कमान के जनरल ग्लेन वैनहर्क ने जमीन पर लोगों की सुरक्षा के खतरे की आशंका के मद्देनजर ‘‘त्वरित कार्रवाई’’ करने को कहा है.
मामले को लेकर रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अभी तक पता चला है कि गुब्बारे का उपयोग खुफिया जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से किया गया. विदेशियों के हाथ संवेदनशील सूचनाएं न लगें इसके लिए हम कार्रवाई कर रहे हैं.’’
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…