अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी
Adani Group Shares: अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को लगातार सातवें दिन गिरावट हुई. इस दौरान अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 प्रतिशत टूट गया. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 प्रतिशत टूटकर 1,173.55 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया जो बीएसई पर इसका एक साल का निचला स्तर है.
अडानी पोर्ट्स के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई, अडानी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडानी पॉवर में पांच फीसदी, अडानी टोटल गैस में पांच फीसदी, अडानी विल्मर में 4.99 फीसदी, एनडीटीवी में 4.98 फीसदी, एसीसी में 4.24 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में तीन फीसदी की गिरावट आई.
अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिराावट आ रही है. अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए आरोपों को खारिज किया है.
ये भी पढ़ें: Budget Session: अडानी ग्रुप से जुड़े मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने गौतम अडानी (Gautam Adani) ग्रुप को बड़ा झटका दिया है. शेयरों में गिरावट का असर एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा है. फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में चौथे स्थान पर मौजूद गौतम अडानी खिसककर अब सातवें स्थान पर आ गए हैं.
बता दें कि अडानी साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति रहे हैं. वे दूसरे स्थान पर पहुंचने में भी कामयाब रहे थे. लेकिन साल 2023 में कारोबार के लिहाज से उन्हें झटका लगता नजर आ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…