Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

America: अमेरिकी हवाई क्षेत्र में दिखा चीन का जासूसी गुब्बारा, आकार में तीन बसों जितना है बड़ा, सुरक्षा एजेंसियों को कार्रवाई का निर्देश

America: एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जानकारी दी गई है. इससे निपटने के लिए पेंटागन तमाम विकल्पों पर विचार कर रहा है.

balloon

गुब्बारा

America: अमेरिका के हवाई क्षेत्र में चीनी जासूसी गुब्बारा देखे जाने के बाद से वहां की खुफियां एजेंसियां एलर्ट मोड में आ गई हैं. बताया जा रहा है कि गुब्बारे का आकार ‘‘तीन बसों’’ के बराबर है. गुब्बारे को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने इस बात की जानकारी दी है कि अमेरिका के हवाई क्षेत्र में एक कथित चीनी जासूसी गुब्बारा देखा गया.

अमेरिकी विदेश मंत्री जाने वाले हैं चीन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन कुछ दिन बाद ही चीन यात्रा पर जाने वाले हैं. उससे कुछ दिन पहले हुई इस घटना के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह कहा कि, ‘‘अमेरिकी सरकार को एक जासूसी गुब्बारे की जानकारी मिली है, जो अभी अमेरिका के हवाई क्षेत्र में उड़ रहा है. इस पर नजर रखी जा रही है.’’ इस मामले में उन्होंने बताया कि, ‘‘नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नोराड) उस पर करीबी नजर बनाए हुए है.’’

मोंटाना में देखा गया विशालकाय गुब्बारा

जनरल पैट ने कहा कि गुब्बारे को बृहस्पतिवार को मोंटाना में देखा गया था और इसका आकार ‘‘तीन बसों के बराबर’’ बताया जा रहा है. अमेरिका द्वारा इसे लेकर सतर्कता बरतने को लेकर पैट राइडर ने कहा, ‘‘गुब्बारे के बारे में पता चलते ही अमेरिकी सरकार ने संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की.’’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुब्बारा वाणिज्यिक हवाई क्षेत्र से काफी अधिक ऊंचाई पर है और इससे जमीन पर लोगों को कोई खतरा नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति को दी गई जानकारी

एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जानकारी दी गई है. इससे निपटने के लिए पेंटागन तमाम विकल्पों पर विचार कर रहा है.

इस मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली और अमेरिकी उत्तरी कमान के जनरल ग्लेन वैनहर्क ने जमीन पर लोगों की सुरक्षा के खतरे की आशंका के मद्देनजर ‘‘त्वरित कार्रवाई’’ करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें: US Senate: भारत और PM मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाली सांसद इल्हान उमर को खोनी पड़ी कुर्सी, सदन ने विदेशी मामलों की समिति से हटाया

खुफिया जानकारी के लिए गुब्बारे का इस्तेमाल

मामले को लेकर रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अभी तक पता चला है कि गुब्बारे का उपयोग खुफिया जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से किया गया. विदेशियों के हाथ संवेदनशील सूचनाएं न लगें इसके लिए हम कार्रवाई कर रहे हैं.’’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest