दुनिया

‘गोला-बारूद और बख्तरबंद गाड़ियां…’, अमेरिका ने यूक्रेन को शुरू की हथियारों की सप्लाई, चीन-ईरान पर भड़के बाइडेन

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार और गोला बारूद की सप्लाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया पर रूस की मदद करने का भी आरोप लगाया है. जो बाइडेन ने यूक्रेन और इजरायल को मदद देने और ताइवान समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 95.3 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए.

पुतिन के मित्र मदद कर रहे- बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर करने के बाद कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के मित्र उन्हें लगातार साजो सामान की आपूर्ति कर रहे हैं. ईरान ने उन्हें ड्रोन भेजे. उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइल और तोप के गोले भेजे हैं, चीन रूस के रक्षा उत्पादन को बढ़ाने के लिए सामान मुहैया करा रहा है.”

अमेरिका यूक्रेन की मदद का किया ऐलान

जो बाइडेन ने कहा, “इस प्रकार का सहयोग मिलने पर रूस ने यूक्रेनी शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले तेज कर दिए हैं. अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे यूक्रेन के वीर जवानों पर गोला-बारूद बरसाएं हैं और अब अमेरिका यूक्रेन को युद्ध में अपनी रक्षा करने और तेज पलटवार करने के लिए आवश्यक साजो सामान की आपूर्ति करने जा रहा है.”

यह भी पढ़ें- रूस ने अंतरिक्ष में परमाणु हथियार रोकने के प्रस्ताव पर UN में किया वीटो

हथियारों की शुरू हुई सप्लाई

राष्ट्रपति बाइडेन के इस बयान के कुछ घंटों बाद अमेरिका ने समुद्री जहाजों और विमानों के जरिए यूक्रेन को हवाई रक्षा सामग्री, रॉकेट प्रणाली और बख्तरबंद वाहन भेजने शुरू कर दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “ये पैकेज न केवल यूक्रेन की रक्षा में बल्कि यूरोप की रक्षा और हमारी अपनी सुरक्षा के लिए निवेश सरीखा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

56 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago