गृह मंत्री अमित शाह
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. चुनावी सभाओं में नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सत्ता में आने के कुछ ही समय के भीतर राज्य को दिल्ली का एटीएम बना दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मेडक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एम रघुनंदन राव के समर्थन में राज्य के सिद्दीपेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “इतने कम समय में कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का एटीएम बना दिया. कांग्रेस पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रही है, चाहे वह कालेश्वरम (परियोजना) हो या भूमि घोटाला.”
उन्होंने कहा कि “टीआरएस और कांग्रेस, दोनों मिली हुई हैं. आप नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं, मोदी जी तेलंगाना को इस भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे” बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में सत्ता संभाली थी.
यह भी पढ़ें- ‘2.75 करोड़ मतदाता…194 उम्मीदवार’, केरल की 20 लोकसभा सीटों पर मतदान कल, इन दिग्गज हस्तियों की किस्मत का होगा फैसला
शाह ने दावा किया कि तेलंगाना की जनता इस बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने हर सीट पर भाजपा को विजयी बनाने का फैसला कर लिया है. तेलंगाना का समग्र विकास तभी हो सकता है जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…