दुनिया

अमेरिकी अधिकारी का बयान, कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी उसके सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है

भारत को अपने सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक बताते हुए अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ने कहा है कि अगले महीने होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने तथा कारोबार एवं सुरक्षा भागीदारी को मजबूत करने सहित कई अहम प्राथमिकताओं पर साझेदारी को बढ़ावा देने का एक अवसर है.

22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अगले महीने अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आएंगे और राष्ट्रपति जो बाइडन एवं प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज का आयोजन करेंगे.

विदेश विभाग के उप प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है और हम कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करते हैं.’’

अधिक समृद्ध

उन्होंने कहा कि यह राजकीय यात्रा (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की) इनमें से कुछ साझेदारियों को गहरा करने का एक अवसर है, चाहे वह एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने की बात हो या इसे ऐसा क्षेत्र बनाने की बात हो जो अधिक जुड़ा हुआ, अधिक समृद्ध, अधिक सुरक्षित और अधिक लचीला है.

पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार के मुद्दों को गहरा करने, सुरक्षा साझेदारी को गहरा करने का अवसर मौजूद है. वैश्विक स्वास्थ्य और जलवायु संकट पर ध्यान केंद्रित करने जैसी कुछ साझा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने का अवसर है. इस राजकीय यात्रा के दौरान हम भारत सरकार की मेजबानी के लिए बहुत उत्सुक हैं.’’

आक्रामक रुख अपनाए

पटेल ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र का जिक्र ऐसे वक्त में किया है जब चीन क्षेत्र में आक्रामक रुख अपनाए हुए है और उसका दक्षिण चीन सागर एवं पूर्वी चीन सागर दोनों में क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद है. चीन, दक्षिण चीन सागर के पूरे क्षेत्र पर दावा करता है. वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और ताइवान भी इस पर अपना-अपना दावा करते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

31 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

46 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago