(AI IMAGE)
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. जहां भारतीय एथलीट देश का नाम रोशन करते हुए पदकों की बारिश कर रहे हैं, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान पदकों की दौड़ में काफी पीछे छूट गया है.
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ कुल 27 मेडल हासिल कर अपनी बादशाहत कायम रखी है. इसके विपरीत पाकिस्तान सिर्फ 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल तालिका में बेहद नीचे है. भारत का लक्ष्य अपने पिछले 107 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना है.
एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहा है. 26 सितंबर तक भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 27 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. इनमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 8वें दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम और शूटिंग टीम ने भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते थे.
दूसरी तरफ, पाकिस्तान की स्थिति एशियाई खेलों में बेहद निराशाजनक बनी हुई है. पाकिस्तान अब तक सिर्फ 2 मेडल ही जीत सका है, और ये दोनों ही ब्रॉन्ज मेडल हैं. पाकिस्तान के नाम अब तक एक भी गोल्ड या सिल्वर मेडल दर्ज नहीं हुआ है.
पाकिस्तान की ओर से महिला क्रिकेट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है. इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के 60 किलोग्राम वर्ग में आसिम खान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. जितने मेडल पाकिस्तान ने कुल मिलाकर जीते हैं, उससे ज्यादा तो भारत के पास अकेले गोल्ड मेडल हैं.
2023 के एशियाई खेलों में भारत ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 107 मेडल जीते थे, जो उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. भारत इस बार भी उस रिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से आगे बढ़ रहा है. वहीं, 2023 में पाकिस्तान के खाते में केवल 3 मेडल आए थे, जिससे दोनों देशों के खेल प्रदर्शन का बड़ा अंतर साफ झलकता है.
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान के जंग का ख्वाब! शहबाज शरीफ ने UN में दी भारत को धमकी, अगले पल हुई हंसाई
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…