दुनिया

ये तो अय्याश निकला! आसिम मुनीर और मरियम नवाज ने 3 घंटे तक प्लेन में उड़ाये गुलछर्रे? जानें इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पाकिस्तान में अवाम महंगाई की मार से बेहाल है. कहीं दो वक्त की रोटी का संकट है, तो कहीं बारूद के ढेर पर बैठा खैबर है. बलूचिस्तान में बगावत के सुर तेज हैं, लेकिन मुल्क के हुक्मरानों की अय्याशियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच दोनों के बारे में एक ऐसा जानकारी सामने आई है जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. इंटरनेट पर उड़ रही अफवाहों के मुताबिक, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज (Maryam Nawaz) और पाकिस्तान के सबसे ताकतवर शख्स यानी वहां के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर (General Asim Munir) ने एक प्राइवेट प्लेन में एक साथ करीब 3 से साढ़े तीन घंटे का निजी वक्त गुजारा है.

इस कथित हाई-प्रोफाइल मुलाकात को सोशल मीडिया पर ‘सीक्रेट डेट’ (Secret Date) का नाम देकर खूब प्रचारित किया जा रहा है. आइए इस वायरल रिपोर्ट की गहराई से पड़ताल करते हैं और जानते हैं कि इस सनसनीखेज दावे के पीछे का असली सच क्या है.

5 स्टार होटल से मंगाये गए स्टेक

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे लाहौर एयरपोर्ट से एक प्राइवेट विमान ने उड़ान भरी. इस विमान की खास बात यह थी कि इसमें पाकिस्तानी पायलटों की जगह दो विदेशी पायलटों की ड्यूटी लगाई गई थी. विमान में न कोई एयरहोस्टेस थी और न ही कोई दूसरा क्रू मेंबर. इसमें सिर्फ दो लोग सवार हुए. एक महिला, जिसे मरियम नवाज बताया जा रहा है, और दूसरा पाकिस्तान का सबसे ताकतवर शख्स, जिसे फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कहा जा रहा है.

इस कथित उड़ान के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही जा रही है. इस निजी हाईप्रोफाइल डेट को लेकर लाहौर के एयरफोर्स बेस पर पहरा इतना सख्त था कि किसी बाहरी शख्स को वहां फटकने तक की इजाजत नहीं थी.

प्लेन के अंदर क्या-क्या इंतजाम हुए?

वायरल वीडियो में ये भी दावा किया गया कि आसिम मुनीर के इस कथित डेट को लेकर प्लेन के अंदर खास इंतेजामात किये गए थे. एक पांच सितारा होटल से तीन स्टेक मंगवाए गए. विमान में ताजे फूल सजाए गए और बैठने वाली सीटों पर काले रंग की सिल्क की चादरें बिछाई गईं.

इसके बाद दोनों विमान में सवार हो जाते हैं और प्लेन उड़ जाता है. बताया जा रहा है कि यह प्लेन करीब साढ़े तीन घंटे तक आसमान में उड़ता रहा. इस दौरान विमान राकापोशी, केटू, नंगा पर्वत, संगरीला लेक और सतबारा लेक जैसे खूबसूरत इलाकों के ऊपर से गुजरा. पहाड़ों और झीलों के दिलकश नजारों के बीच साढ़े तीन घंटे की उड़ान के बाद विमान वापस एयरपोर्ट पर उतर गया.

Fact Check: क्या है इस वायरल दावे की असली सच्चाई?

जब इस पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की गई, तो सच कुछ और ही निकल कर सामने आया. यह पूरी खबर पूरी तरह से फर्जी, मनगढ़ंत और फेक न्यूज (Fake News) साबित हुई है.

वरिष्ठ मीडिया विश्लेषकों और फैक्ट-चेकर्स के अनुसार, जनरल आसिम मुनीर और मरियम नवाज के बीच ऐसी किसी भी फ्लाइट या सीक्रेट मीटिंग की बात बिल्कुल बेबुनियाद है.

यह अफवाह कहां से शुरू हुई?

पाकिस्तानी मूल के पत्रकार हसन हाशमी पिरजादा ने इस खबर का खंडन किया है. उन्होंने बताया कि इस प्रोपेगैंडा की शुरुआत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता डॉ. शाहबाज गिल के एक सोशल मीडिया बयान से हुई थी, जिन्होंने एक्स (X) पर सबसे पहले इस कहानी का जिक्र किया.

इसके बाद पीटीआई समर्थकों द्वारा इस कहानी को सच दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से फर्जी विजुअल्स और वीडियो तैयार किए गए. बाद में एक इंफ्लुएंसर वाकार खान ने इसे शेयर करते हुए गलत तरीके से एक भारतीय चैनल का नाम जोड़ दिया.

फैक्ट चेक से साफ है कि जनरल आसिम मुनीर और मरियम नवाज की 3 घंटे की ‘प्लेन डेट’ वाली खबर में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. पाठकों को सलाह दी जाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे किसी भी एआई जनित या बिना प्रमाण वाले दावों पर भरोसा न करें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

11 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

34 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

45 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

53 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago