ग्रीस में 2 ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर (फोटो-PTI)
Greece Train Accident: यूनान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 अन्य लोग घायल हो गए. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एथेंस से करीब 380 किलोमीटर उत्तर में टेम्पे के पास टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कम से कम तीन में आग लग गई. नजदीकी लारिसा शहर में अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.
दमकल विभाग के प्रवक्ता वासिलिस वर्थकोयनिस ने बताया कि दोनों ट्रेन के बीच टक्कर काफी भीषण थी, डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और कठिन परिस्थितियों में लोगों को निकालने का काम जारी है.
उन्होंने बताया कि आग से झुलसे लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों को इलाके में ‘अलर्ट’ कर दिया गया है. दर्जनों एंबुलेंस भी तैनात हैं. ‘हेडलैंप’ पहने बचावकर्मी घने धुएं में क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, कुछ और इमारतें गिरी
अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त मदद के लिए सेना से भी संपर्क किया गया है. रेल संचालक ‘हेलेनिक ट्रेन’ के अनुसार, एथेंस से थेसालोनिकी जाने वाली ट्रेन में हादसे के समय करीब 350 यात्री सवार थे.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…