Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Greece Train Accident: यूनान में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 85 अन्य घायल

रेल संचालक ‘हेलेनिक ट्रेन’ के अनुसार, एथेंस से थेसालोनिकी जाने वाली ट्रेन में हादसे के समय करीब 350 यात्री सवार थे.

Greece Train Accident

ग्रीस में 2 ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर (फोटो-PTI)

Edited by Nitish Pandey

Greece Train Accident: यूनान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 अन्य लोग घायल हो गए. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एथेंस से करीब 380 किलोमीटर उत्तर में टेम्पे के पास टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कम से कम तीन में आग लग गई. नजदीकी लारिसा शहर में अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

दमकल विभाग के प्रवक्ता वासिलिस वर्थकोयनिस ने बताया कि दोनों ट्रेन के बीच टक्कर काफी भीषण थी, डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और कठिन परिस्थितियों में लोगों को निकालने का काम जारी है.

उन्होंने बताया कि आग से झुलसे लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों को इलाके में ‘अलर्ट’ कर दिया गया है. दर्जनों एंबुलेंस भी तैनात हैं. ‘हेडलैंप’ पहने बचावकर्मी घने धुएं में क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, कुछ और इमारतें गिरी

अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त मदद के लिए सेना से भी संपर्क किया गया है. रेल संचालक ‘हेलेनिक ट्रेन’ के अनुसार, एथेंस से थेसालोनिकी जाने वाली ट्रेन में हादसे के समय करीब 350 यात्री सवार थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital