दुनिया

Bangladesh: बांग्लादेश में फिर बवाल! प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के घर में लगाई आग, बुल्डोजर से किया जमींदोज, देखें Video

बांग्लादेश में बुधवार आधी रात को जमकर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के धनमंडी-32 स्थित आवास को आग लगा दी गई. उनके घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया.

कुछ खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के आवामी लीग के छात्र संगठन, बांग्लादेश छात्र लीग ने ‘बुलडोजर जुलूस’ निकालने का ऐलान किया था. यह जुलूस रात 9 बजे के करीब आयोजित किया जाना था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ऑनलाइन संबोधित करने का भी कार्यक्रम था. हालांकि, इसी बीच हजारों उपद्रवियों ने ढाका में स्थित बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला कर दिया.

शेख हसीना ने किया संबोधित

शेख हसीना ने अपने लाइव संबोधन के दौरान कहा कि, अवामी लीग की छात्र शाखा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बांग्लादेश के वर्तमान शासन के खिलाफ लोगों से प्रतिरोध करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को बुलडोजर से नष्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह स्वतंत्रता लाखों शहीदों के बलिदान से हासिल हुई है. शेख हसीना ने यह भी कहा कि इतिहास हमेशा अपना बदला लेता है, और उन्हें यह याद रखना चाहिए.

हसीना ने आगे कहा कि छात्र आंदोलन ने 1972 के संविधान को समाप्त करने का वादा किया था, क्योंकि वे मुजीबिस्ट संविधान को खत्म करना चाहते थे. यह घर बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि शेख मुजीब ने यहां से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था. यह घर अब एक संग्रहालय के रूप में तब्दील किया गया है और विदेशी राष्ट्राध्यक्ष यहां दौरा करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

16 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

29 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

41 minutes ago