Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bangladesh: बांग्लादेश में फिर बवाल! प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के घर में लगाई आग, बुल्डोजर से किया जमींदोज, देखें Video

बांग्लादेश में बुधवार आधी रात को जमकर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के धनमंडी-32 स्थित आवास को आग लगा दी गई.

Bangladesh

प्रदर्शनकारियों ने आवास में लगाई आग.

बांग्लादेश में बुधवार आधी रात को जमकर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के धनमंडी-32 स्थित आवास को आग लगा दी गई. उनके घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया.

कुछ खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के आवामी लीग के छात्र संगठन, बांग्लादेश छात्र लीग ने ‘बुलडोजर जुलूस’ निकालने का ऐलान किया था. यह जुलूस रात 9 बजे के करीब आयोजित किया जाना था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ऑनलाइन संबोधित करने का भी कार्यक्रम था. हालांकि, इसी बीच हजारों उपद्रवियों ने ढाका में स्थित बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला कर दिया.

शेख हसीना ने किया संबोधित

शेख हसीना ने अपने लाइव संबोधन के दौरान कहा कि, अवामी लीग की छात्र शाखा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बांग्लादेश के वर्तमान शासन के खिलाफ लोगों से प्रतिरोध करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को बुलडोजर से नष्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह स्वतंत्रता लाखों शहीदों के बलिदान से हासिल हुई है. शेख हसीना ने यह भी कहा कि इतिहास हमेशा अपना बदला लेता है, और उन्हें यह याद रखना चाहिए.

हसीना ने आगे कहा कि छात्र आंदोलन ने 1972 के संविधान को समाप्त करने का वादा किया था, क्योंकि वे मुजीबिस्ट संविधान को खत्म करना चाहते थे. यह घर बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि शेख मुजीब ने यहां से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था. यह घर अब एक संग्रहालय के रूप में तब्दील किया गया है और विदेशी राष्ट्राध्यक्ष यहां दौरा करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital