खेल

Champions Trophy से पहले टीम इंडिया को तलाशने होंगे इन सवालों के जवाब नहीं तो हाथ से जाएगा का खिताब

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी रणनीति बनाने और प्लेइंग-11 को फाइनल करने का आखिरी मौका होगा.

टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कई अहम सवालों के जवाब तलाशने हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपनी फॉर्म वापस पा सकेंगे? वहीं, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की फिटनेस भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अगर ये दोनों गेंदबाज अपनी पूरी लय में नहीं आए तो उनकी जगह कौन लेगा?

क्या लौटेगा रोहित-कोहली का फॉर्म?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद कोहली सिर्फ एक शतक लगा सके, जबकि रोहित कोई भी सेंचुरी नहीं बना पाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में भी दोनों का प्रदर्शन कमजोर रहा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी दोनों ज्यादा रन नहीं बना सके, वहीं रणजी ट्रॉफी में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा.

चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना चिंता की बात है. ऐसे में यह सीरीज उनके लिए फॉर्म में वापसी का आखिरी मौका हो सकती है.

बुमराह-शमी की फिटनेस बनी चिंता

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं. शमी ने 14 महीने बाद वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले, लेकिन वह अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए. बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी रिकवरी में अभी और समय लगेगा, जिस वजह से वह शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

अगर ये दोनों पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो भारत का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो सकता है. ऐसे में हार्दिक पंड्या और स्पिनर्स पर अधिक दबाव आ सकता है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम नए विकल्पों को आजमाने पर भी विचार कर सकती है. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका देकर उनके प्रदर्शन को परखा जा सकता है.

कौन होगा पहला विकेटकीपर?

केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों ही भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं. केएल राहुल पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज थे. अनुभव और आंकड़ों के लिहाज से राहुल का रिकॉर्ड बेहतर है. उन्होंने 77 वनडे मैचों में लगभग 50 की औसत से 2851 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, ऋषभ पंत ने अब तक 31 वनडे खेले हैं और 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

अब सवाल यह है कि टीम इंडिया किसे अपना फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर के रूप में चुनती है. इसका जवाब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के प्रदर्शन के बाद ही साफ हो पाएगा.

क्या जायसवाल को मिलेगा वनडे डेब्यू का मौका?

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है, लेकिन वनडे में अब तक डेब्यू नहीं कर सके हैं. यशस्वी इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे. हालांकि, प्लेइंग-11 में उनकी जगह तय नहीं है. अगर यशस्वी को वनडे में डेब्यू करना है, तो टीम मैनेजमेंट को शुभमन गिल को बाहर करने का कठिन फैसला लेना पड़ सकता है.

शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड बेहतरीन है, उनका औसत विराट कोहली से भी बेहतर है और वे 6 शतक लगाकर 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. अगर टीम लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता देती है और यशस्वी को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका देती है, तो यह तय करना चुनौती होगी कि किस खिलाड़ी को बाहर किया जाए.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल.


ये भी पढ़ें- ICC टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती ने भी बनाई टॉप-3 में जगह


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago