दुनिया

बांग्लादेश में हिंदू और ईसाईयों पर कहर बनकर टूट रहे कट्टरपंथी, सरकार हिंसा रोकने में नाकाम

Hindu Persecution Bangladesh: बांग्लादेश में हालिया चुनावों के बाद धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि हुई है. विभिन्न मानवाधिकार संगठनों और ईसाई समुदाय से जुड़े समूहों की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि देश में ईसाइयों और हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, खासकर उन इलाकों में जहां जमात-ए-इस्लामी का प्रभाव अधिक है.

उत्पीड़ित ईसाइयों के समर्थन के लिए काम करने वाले संगठन ओपन डोर्स यूके और आयरलैंडने कहा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पहले से बढ़ रही थी, लेकिन चुनाव के बाद इसमें और तेजी आई है.

हिंदू और ईसाई समुदाय पर हिंसा

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद फरवरी में हुए पहले चुनाव के पश्चात ईसाई और हिंदू समुदाय के लोगों ने हमलों में वृद्धि की शिकायत की है. विशेष रूप से इस्लाम से धर्म परिवर्तन कर ईसाई बने लोगों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं.

बताया गया है कि चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को जीत मिली, जबकि जमात-ए-इस्लामी को भी करीब एक-तिहाई मत प्राप्त हुए.

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि ढाका स्थित सेंट यूजीन डी माजेनोड चर्च में एक कैथोलिक पादरी से पासपोर्ट और नकदी लूट ली गई तथा उनके साथ मारपीट की गई. समुदाय के नेताओं का कहना है कि जमात-ए-इस्लामी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं अधिक देखने को मिली हैं.

अबतक 50 से अधिक घटनाएं दर्ज

फरवरी के चुनावों के बाद से अब तक 50 से अधिक घटनाएं दर्ज किए जाने का दावा किया गया है. मार्च में हिंदू और ईसाई नेताओं ने ढाका में प्रदर्शन कर बीएनपी सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी.

इस बीच, फ्रांस स्थित मानवाधिकार संगठन फ्रांस में जस्टिस मेकर्स बांग्लादेश (जेएमबीएफ) ने भी बांग्लादेश में जनवरी से अप्रैल के बीच धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों और आदिवासी समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है.

जेएमबीएफ ने बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों के लिए मानवाधिकार कांग्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश के सभी आठ प्रशासनिक प्रभागों के 62 जिलों में कुल 505 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें हत्या, संदिग्ध मौतें, शारीरिक हमले, अपहरण, यौन हिंसा, मंदिरों और धार्मिक संस्थानों पर हमले, भूमि कब्जा, आगजनी, लूटपाट, धमकी और ईशनिंदा से जुड़े उत्पीड़न के मामले शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, 43 जिलों में मंदिरों और धार्मिक मूर्तियों पर हमलों की 95 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 23 जिलों में बलात्कार और सामूहिक दुष्कर्म सहित यौन हिंसा के 28 मामले सामने आए. इसके अलावा छह जिलों में ईशनिंदा से जुड़े छह मामलों का भी उल्लेख किया गया है.

संस्थागत विफलता की तरफ बढ़ रहा बांग्लादेश

जेएमबीएफ के संस्थापक और अध्यक्ष शाहनूर इस्लाम ने कहा कि ये घटनाएं बांग्लादेश में बढ़ती असहिष्णुता, भेदभाव और संस्थागत विफलता को दर्शाती हैं, जो मानवाधिकारों, समानता, धर्मनिरपेक्षता और कानून के शासन के लिए गंभीर चुनौती है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका की आंखों में धूल झोंककर Strait of Hormuz में ईरान ने लगाईं माइंस, सामने आईं दंग कर देने वाली तस्वीरें

संगठन ने बांग्लादेश सरकार से सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र न्यायिक आयोग गठित करने, दोषियों को जवाबदेह ठहराने तथा पीड़ितों को सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अल्पसंख्यक संरक्षण कानून तथा स्वतंत्र अल्पसंख्यक आयोग के गठन की भी अपील की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

7 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

7 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

7 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

8 hours ago