देश

म्यांमार में भीषण धमाका: इमारत में रखे विस्फोटकों के फटने से 45 से ज्यादा मौतें, 70 घायल; मलबे में तब्दील हुआ इलाका

Myanmar Blast: म्यांमार के उत्तरी शान राज्य से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रविवार दोपहर चीनी सीमा के पास स्थित एक इमारत में रखे अवैध खनन विस्फोटकों में भीषण धमाका हो गया (Namkham explosion). इस दर्दनाक हादसे में कई बच्चों समेत दर्जनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूरा इलाका मलबे के ढेर में तब्दील हो गया.

म्यांमार के नामखाम टाउनशिप के कौंगटुप गांव में एक इमारत में रखे खनन विस्फोटकों में जोरदार धमाका हुआ. चीनी सीमा से महज 3 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे में अब तक 45 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

यह इलाका जातीय सशस्त्र समूह ता’आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (Ta’ang National Liberation Army) के नियंत्रण में है. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबे से शवों को निकालने और राहत कार्य में जुटे हैं.

भारी मात्रा में बारूद और विस्फोटक जमा

म्यांमार का उत्तरी हिस्सा रविवार को एक भीषण विस्फोट से दहल उठा. चीनी सीमा से महज 3 किलोमीटर दूर, नामखाम टाउनशिप के कौंगटुप गांव में एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई. इस इमारत में व्यावसायिक और खनन गतिविधियों के लिए भारी मात्रा में बारूद और विस्फोटक जमा करके रखे गए थे, जिसमें अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया (mining explosives blast).

बच्चों सहित 46 शव बरामद

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलबे से 6 मासूम बच्चों सहित 46 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि स्थानीय मीडिया मौतों का आंकड़ा 55 के पार बता रहा है. धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई रिहायशी घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए (Myanmar death toll).

74 से अधिक अस्पताल में भर्ती

यह क्षेत्र फिलहाल म्यांमार सेना के खिलाफ लड़ रहे जातीय सशस्त्र समूह ‘ता’आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी’ (TNLA) के नियंत्रण में है. घटना के बाद स्थानीय बचाव दलों ने मोर्चा संभालकर 74 से अधिक गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. सोशल मीडिया पर मलबे और धुएं के गुबार के वीडियो वायरल हैं, जिस पर पड़ोसी देश चीन के सरकारी मीडिया ने भी गहरी चिंता जताई है. फिलहाल इलाके में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

यह भी पढ़ें:  श्रीलंका में रनों का अंबार लगाएंगे Vaibhav Sooryavanshi! जानिए रियान पराग के बाहर होने के बाद कैसी है पूरी टीम?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 minute ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

14 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

41 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

47 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

57 minutes ago