दुनिया

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव समाप्त, अब वोटों की गिनती की जा रही, अलग-अलग इलाकों में झड़पें हुईं, बम ब्लास्ट में मारा गया BNP नेता

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव संपन्न हो चुका है, युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों ने मतदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.कुछ क्षेत्रों में हिंसा और बम धमाके की घटनाएं हुई. चुनाव नतीजे गुरुवार रात 8 बजे से घोषित किए जाएंगे.

बांग्लादेश में गुरुवार को 13वें संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह के लिए मतदान संपन्न हो गया. देशभर में कुल 12.7 करोड़ मतदाता वोट किया. लगभग 48% वोटिंग हुई, जिसमें युवाओं की भागीदारी काफी अहम रही. नतीजे गुरुवार रात 8 बजे से आने शुरू होंगे. चलिए जानते है पूरा मामला:

बांग्लादेश चुनाव संपन्न, वोटों की गिनती जारी

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह के लिए मतदान गुरुवार को समाप्त हो गया. देशभर में सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए मतदान को शाम 4:30 बजे तक पूरा किया गया. चुनाव आयोग के अनुसार, प्रारंभिक साढ़े चार घंटे में लगभग 47 प्रतिशत मत डाले गए. कुल मिलाकर देश के 36,000 वोटिंग सेंटर्स पर 12.7 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

युवा मतदाताओं की अहम भूमिका

इस चुनाव में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल की आयु के हैं, जिनमें 45.7 लाख मतदाता पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि युवा वोटिंग पैटर्न चुनाव के नतीजों को काफी प्रभावित कर सकता है.

हिंसा और सुरक्षा की घटनाएं

चुनाव के दौरान कुछ क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आई. दरअसल, खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में मौत हो गई. वहीं, मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर में देसी बम फेंके गए, जिससे गोपालगंज में तीन लोग घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कार्रवाई की.

मतदान प्रक्रिया और नवाचार

इस चुनाव में पहली बार जनमत संग्रह के साथ-साथ डाक मतदान की व्यवस्था भी लागू की गई. जिन केंद्रों पर मतदाता अब भी लाइन में थे, वहां सभी को वोट डालने तक प्रक्रिया जारी रखी गई. चुनाव आयोग ने नतीजों की घोषणा गुरुवार रात 8 बजे से शुरू करने की बात कही है.

यह भी पढ़े: अंबाला: हेड कांस्टेबल की गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, युवती को कुचल डाला; आरोपी पर कार्रवाई को लेकर SHO ने दिया ये बयान

भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

14 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

28 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

37 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

1 hour ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

1 hour ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

1 hour ago