अंबाला: पुलिस कांस्टेबल ने युवती को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी.
मंजीत/अंबाला: पंजाब में अंबाला के पास रात को हेड कांस्टेबल की गाड़ी ने एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवती की मौत हो गई. वहीं, उसके भाई को भी चोटें आईं. घटना के बाद हेड कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठी. अब पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
संवाददाता के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल का नाम— अमित है. वो अपनी गाड़ी से घर जा रहा था. रास्ते में उसने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. उस ई-रिक्शा पर भाई-बहन सवार थे, हेड कांस्टेबल की गाड़ी से टक्कर लगने पर उन्हें काफी चोटें आईं. बताया जा रहा है कि युवती की तो मौके पर ही मौत हो गई थी.
पुलिस वैन से 22 साल की युवती की मौत
जान गंवाने वाली युवती 22 साल की थी. हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा किया. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
गुरुग्राम से अंबाला लौट रहे थे भाई-बहन
अब हादसे पर सदर थाना SHO धर्मवीर का बयान आया है. उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो अपने भाई हर्ष बजाज के साथ गुरुग्राम से अंबाला स्थित अपने घर मॉडल टाउन लौट रही थी. दोनों ने अंबाला के कालीपलटन पुल के पास से एक ई-रिक्शा लिया. इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस हेड कांस्टेबल अमित की कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और निकिता सड़क पर गिर गई और दुर्भाग्यवश, कार उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से निकिता को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोपी हेड कांस्टेबल के विरुद्ध क्या कार्रवाई हुई?
SHO धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी हेड कांस्टेबल अमित को हिरासत में ले लिया गया है.
- भारत एक्सप्रेस
Edited By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

