दुनिया

बांग्लादेश को बुलाया लेकिन पाकिस्तान को नहीं पूछा… G20 समिट पर PAK के लोगों ने अपनी ही सरकार को कोसा

G20 Summit 2023: भारत में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया है. दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता का लोहा माना है. भारत की शानदार मेहमाननवाजी की हर तरफ वाहवाही हो रही है. जी20 समिट में घोषणापत्र पर सहमति बनी और कई ऐसे फैसले लिए गए, जिसने दुनिया को भारत की बढ़ती ताकत का एहसास कराया है. वहीं पड़ोसी मुल्क के लोगों की तरफ से भी जी20 समिट पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वे एक ओर तो भारत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की मौजूदा सरकार को कोसते नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि जी20 समिट के सफल आयोजन से भारत ने दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है. उनका कहना है कि दुनिया के बड़े मुल्कों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आए और इतनी बड़ी मीटिंग का हिस्सा बने, ये वाकई बड़ी बात है. मोहम्मद वकास का कहते हैं कि हमारे यहां आटा के लिए लाइन लगी रहती है, महंगाई आसमान छू रही है. पाकिस्तान को भी जी20 समिट की तरह कोई आयोजन करना चाहिए ताकि दुनिया हमारे मुल्क में निवेश करे.

पाकिस्तान के लोगों ने की भारत की तारीफ

अब्दुल रहमान ने कहा कि भारत में दुनिया के 20 ताकतवर मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा हुआ. भारत के लिए और भारत के लोगों के लिए यह बड़ा मौका था लेकिन हमारे यहां के हालात बदतर हैं. इंडिया और पाकिस्तान के हालात में आज जमीन आसमान का अंतर है. भारत को जी20 के सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Sanatana Dharma Row: सनातन विवाद में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की एंट्री, पोटैशियम साइनाइड से की रामचरितमानस की तुलना

अपनी सरकार को कोसा

अब्दुल रहमान का कहना था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भारत गए लेकिन पाकिस्तान नहीं आए. ऐसी खबरें थीं कि वे पाकिस्तान आएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. वे जी20 समिट में शिरकत करने भारत गए. इससे पता चलता है कि आज दुनिया के लिए भारत की क्या अहमियत है. आज भारत बहुत बड़ा मार्केट है, जिसकी दुनिया को बहुत जरूरत है. उनका कहना था कि बांग्लादेश जैसे मुल्क को बुलाया गया लेकिन पाकिस्तान को नजरअंदाज कर दिया गया. इस पर हमारे मुल्क की सरकार को सोचना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

4 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

18 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

21 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

43 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

47 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago