दुनिया

बाइडेन ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक, कहा- ‘मैं एक ऐसा नौजवान जिसका मुकाबला 6 साल के बच्चे से’

Biden Fun on Trump: चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप, जुबानी जंग और तंज का सिलसिला चलता रहता है. हालिया घटना अमेरिका का है. जहां दो दिग्गज नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इस साल यानी अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिक पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप के बीच है. चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों नेता अपने-अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.

एक चुनावी कार्यक्रम में जो बाइडेन ने उम्र को लेक मजाक किया. उन्होंने अपनी और ट्रंप की उम्र को लेकर कहा है-“मैं एक नौजवान आदमी हूं जिसका मुकाबला छह साल के बच्चे से हो रहा है.” बता दें कि बाइडेन ने ये बातें उस वक्त कहीं जब वाशिंगटन में राजनीतिक और मीडिया के दिग्गजों के लिए वार्षिक भोज का कार्यक्रम हो रहा था.

स्टॉर्मी डेनियल्स के बहाने

इसके अलावा बाइडेन ने यह भी कहा कि ‘उम्र ही एक ऐसी चीज है जो दोनों में समान है. मेरी उप राष्ट्रपति भी इस बात पर जोर देती हैं. बता दें कि राष्ट्रपति ने इशारों-इशारों में एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बहाने ट्रंप पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ट्रंप के बीत हुए दिन बेहद तकलीफ देने वाले रहे हैं. जिसे स्टार्मी वेदर कहा जा सकता है. जानकारी रहे कि स्टॉर्मी डेनियल्स अमेरिका की एडल्ट फिल्म में काम करने वाली एक पोर्न स्टार हैं.

भरी सभा में बाइडेन ने ट्रंप को कहा ‘स्लीपी डॉग’

राजनीतिक और मीडिया के दिग्गजों से भरी महफिल में जो बाइडेन ने कहा कि 2024 का राष्ट्रपति चुनाव अब रंग पकड़ता जा रहा है. कार्यक्रम में बाइडेन ने ट्रंप को ‘स्लिीपी डॉग’ भी कहा जिसमें तकरीबन तीन हजार लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका खरीदेगा Doomsday प्लेन, परमाणु हमले का नहीं होगा इस हवाई जहाज पर असर, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago