Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Baloch Liberation Army

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के पसनी इलाके में IED ब्लास्ट के जरिए पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया, जिसमें मेजर समेत 7 जवान मारे गए.

BLA Attacks On Pak Army: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले एक हफ्ते में पाक फौज को तगड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. जिसके मुताबिक बीएलए ने बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में कुल 28 हमले किये, जिसमें भारी तादाद में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई सैनिक घायल हुए हैं.

BLA ने पाकिस्तानी सेना पर 51 से ज़्यादा हमलों की ज़िम्मेदारी ली है. BLA ने दुनिया से खास तौर पर भारत से, पाकिस्तान के आतंकवाद को रोकने और परमाणु खतरों को रोकने की कोशिश का समर्थम करने की गुजारिश की हैं.

प्रदर्शन में लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्य अधिकारियों से शवों की पहचान करने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे. अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी जबरन मुर्दाघर में घुसने में सफल रहे और कम से कम पांच शवों को अपने साथ ले गए.

बलूचिस्तान प्रांत में कई साल से विद्रोह चल रहा है, वहां कई सशस्त्र समूह मौजूद हैं. बीते अप्रैल और मई महीने में भी ऐसे ही आतंकी हमलों में कई लोगों की हत्या कर ​दी गई थी.