दुनिया

इमरान खान विवाद के बीच पाकिस्तान पर ‘हमला’…! निशाने पर आई सेना, पीठ दिखाकर भागे जवान

BLA Attack On Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मस्तुंग, तुर्बत, कोहलू और चामलांग समेत कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना पर हमले करने का दावा किया है. बीएलए ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में उसने ‘शोषण करने वाली कंपनियों’ के सुरक्षाकर्मियों को पकड़कर उनके हथियार जब्त कर लिए. बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि लड़ाकों ने 1 दिसंबर को मस्तुंग के दश्त इलाके में जालो गंडन में रेलवे ट्रैक साफ करने के दौरान पाकिस्तानी सेना के जवानों पर हमला किया.

दावा किया जा रहा है कि हमले के दौरान दो पाकिस्तानी जवान (Pakistan Army in Balochistan) मौके पर ही मारे गए और एक अन्य घायल हो गया. घायल जवान भागने में कामयाब रहा. हालांकि, पाकिस्तानी सेना की ओर से इस तरह की किसी सूचना की पुष्टि नहीं की गई है.

ग्रेनेड से हुआ हमला

बीएलए के लड़ाकों ने उसी दिन तुर्बत में पार्क होटल के पास पाकिस्तानी सेना के एक चेकपोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया. इसमें कई लोग मारे गए और संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ. बीएलए के बयान में कहा गया-

बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने कोहलू के सिंहारी इलाके में एक शोषणकारी गैस कंपनी के एक सुरक्षा कैंप पर हमला किया. वहां मौजूद प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को पकड़ लिया गया और उनके हथियार जब्त कर लिए गए. कंपनी के स्थानीय कर्मियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.’

कोयला कंपनी के कैंप पर भी हमला

चामलांग के ट्रिपल मोड़ में एक शोषणकारी कोयला कंपनी के सुरक्षा कैंप पर भी ऐसा ही हमला किया गया. वहां मौजूद कंपनी के कर्मियों को पकड़कर उनके हथियार जब्त कर लिए. स्थानीय कंपनी के लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. बलूच लिबरेशन आर्मी ने शोषण करने वाली कंपनियों से जुड़े सभी लोगों को चेतावनी दी है कि-

‘वे इन कंपनियों को सुरक्षा या किसी भी तरह की मदद देना तुरंत बंद कर दें. ऐसी गतिविधियों में शामिल लोग अपने निजी और आर्थिक नतीजों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे.’

ये भी पढ़ें: इंदौर में अजूबा! 1,2,3 नहीं शबनम ने पूरे 4 बच्चों को दिया जन्म, जच्चा और बच्चे टनाटन

27 जवानों की कर दी थी हत्या (Pakistan internal conflict)

इससे पहले सोमवार को, बीएलए ने दावा किया था कि 28 से 30 नवंबर के बीच बलूचिस्तान में किए गए 29 हमलों में 27 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए और 17 से ज्यादा घायल हो गए. बीएलए ने कहा कि बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने ग्वादर के पसनी इलाके में पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर कई ग्रेनेड लॉन्चर से हमला किया. लड़ाकों ने ग्वादर के जिवानी इलाके में सैन्य खुफिया एजेंसी के लोगों और दुश्मन पाकिस्तानी सेना के एजेंटों को रिमोट-कंट्रोल्ड आईईडी हमले से निशाना बनाया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago