दुनिया

पाकिस्तान में कुछ तो गड़बड़ है! आसिम मुनीर की नियुक्ति पर पेच, करीबी बिलाल ने PMO से दिया इस्तीफा

Pakistan Politics: पाकिस्तान की सियासत इन दिनों फिर सुर्खियों में है. सेना प्रमुख आसिम मुनीर को नए रक्षा प्रमुख बनाने की अधिकारिक ऐलान अभी तक अटका हुआ है. कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ इसपर सहमत नहीं हैं. इसी वजह से 5 दिन बीत जाने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाया है. इसी बीच मुनीर के करीबी माने जाने वाले बिलाल बिन साकिब ने पीएम कार्यालय से इसतीफा देकर हलचल और बढ़ा दी है.

पीएमओ से जुड़े थे बिलाल

बिलाल मई 2005 में PMO से जुड़े थे और उन्हें मंत्री पद का दर्जा भी मिला था. क्रिप्टो करेंसी और ब्लॉकचेन के जानकार बिलाल को खास तौर पर मुनीर के कहने पर ही शहबाज शरीफ ने पीएम से अटैच किया था लेकिन महज छह महीने के बाद ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला कर लिया. यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के बीच अंदरुनी खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं.

मुनीर का कार्यकाल खत्म

29 नवंबर को मुनीर का कार्यकाल खत्म हुआ था और उसी दिन उनका नया नोटिफिकेशन जारी होना था. इसी बीच शहबाज शरीफ अचानक पाकिस्तान से बाहर चले गए. लोकल मीडिया की माने तो उनका कहना है कि वे नवाज शरीफ से सलाह लेने लंदन गए हैं. पाकिस्तान में सेना से जुड़ी किसी भी बड़ी नियुक्ति पर अंतिम मुहर नवाज शरीफ ही लगाते हैं.

एक नजर में बिलाल

बिलाल का जन्म पंजाब प्रांत में हुआ और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की. 34 साल की उम्र में उन्होंने वन मिलियन मील्स नामक पहल शुरू की जिससे उनकी सेना में पैठ बनी. बाद में वे क्रिप्टो और ब्लॉकचेन के काम में जुट गए और इसी वजह से पीएमओ से जुड़े.

ये भी पढ़ें-इंदौर में अजूबा! 1,2,3 नहीं शबनम ने पूरे 4 बच्चों को दिया जन्म, जच्चा और बच्चे टनाटन

अब सवाल यही है कि शहबाज शरीफ की इस्लामाबाद वापसी के बाद मुनीर की नियुक्ति पर क्या फैसला हो गाय. फिलहाल पाकिस्तान की राजनीति में अनिश्चितता और तनाव साफ दिखाई दे रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

7 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

12 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

14 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

26 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

35 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

48 minutes ago