Bondi Beach Terror Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुई दिल दहला देने वाली गोलीबारी ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. इस हमले में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती जांच के साथ ही अब इस वारदात के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं. सामने आया है कि हमला करने वाले दोनों आरोपी साजिद अकरम और उसका बेटा नवीद अकरम पाकिस्तानी नागरिक थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को आतंकी एंगल से खंगाल रही हैं.
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, बोंडी बीच पर यह हमला (Australia Bondi Beach Terror Attack) यहूदियों के त्योहार हनुक्का से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसके चलते इसे आधिकारिक तौर पर आतंकी हमला माना गया है. हमलावरों की पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद की मौत हो गई, जबकि नवीद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एजेंसियों का यह भी दावा है कि इस हमले में एक तीसरा व्यक्ति शामिल हो सकता है, जिसकी तलाश जारी है.
जांच में सामने आया है कि साजिद अकरम सिडनी में फलों की दुकान चलाता था. एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले से पहले बाप–बेटे ने अपने परिवार को बताया था कि वे वीकेंड पर फिशिंग ट्रिप पर जा रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने सिडनी के पश्चिमी उपनगर बॉनीरिग स्थित उनके आवास पर छापा मारा और डिजिटल व अन्य सबूत जुटाए.
हमलावर नवीद की मां ने मीडिया के सामने दावा किया है कि उनका बेटा एक शांत स्वभाव का युवक था, न तो नशा करता था और न ही किसी गलत संगत में था. उन्होंने बताया कि नवीद घर और काम के बीच ही सीमित रहता था. हालांकि जांच एजेंसियों के अनुसार, नवीद ने ऑस्ट्रेलिया के एक इस्लामिक सेंटर में पढ़ाई की थी और अब यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका संपर्क किसी कट्टरपंथी नेटवर्क से तो नहीं था.
सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या साजिद और नवीद का संबंध लश्कर, हमास या हिजबुल्लाह जैसे संगठनों से था. फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने किसी विदेशी साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है. इस बीच, हमले का समय और धार्मिक पृष्ठभूमि देखते हुए जांच की दिशा ईरान की ओर भी मुड़ी है, हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं राजकुमार गोयल? बने मुख्य सूचना आयुक्त; जानिए पूरी प्रोफाइल
बोंडी बीच की यह घटना सिर्फ एक हिंसक वारदात नहीं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को फिर से उजागर करने वाला मामला बन गई है. बाप–बेटे के रिश्ते, पाकिस्तान कनेक्शन और संभावित कट्टरपंथी लिंक इन सभी सवालों के जवाब अब जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिका हैं. आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि यह हमला स्थानीय कट्टरता का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क काम कर रहा था.
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…