Bharat Express DD Free Dish

कौन हैं राजकुमार गोयल? बने मुख्य सूचना आयुक्त; जानिए पूरी प्रोफाइल

Rajkumar Goyal Profile: पूर्व IAS अधिकारी राजकुमार गोयल को भारत का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई. जानिए उनका पूरा प्रशासनिक प्रोफाइल.

Rajkumar Goyal, Chief Information Commissioner of India

Rajkumar Goyal Profile: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (15 दिसंबर) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सूचना आयोग (Central Information Commission) में नई नियुक्ति की है. पूर्व आईएस अधिकारी राजकुमार गोयल को नया मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) नियुक्त किया गया है. राजकुमार गोयल (Rajkumar Goyal) ने शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाल लिया है. अब लोगों के मन में यह सवाला है कि कौन हैं राजकुमार गोयल, जिन्हें मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी सौंपी गई है.

कौन हैं राजकुमार गोयल?

राजकुमार गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के 1990 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. इसे पहले 31 अगस्त को वे विधि एवं न्याय मंत्रालय में न्याय विभाग के सचिव पद से रिटायर हुए थे. उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी काम किया है. इसके अलावा वह केंद्र और जम्मू-कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य में अहम पदों पर रह चुके हैं.

सितंबर से खाली था पद

सीआईसी (Chief Information Commissioner) का पद हीरालाल समरिया के 13 सितंबर को कार्यकाल पूरा करने के बाद से खाली पड़ा हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल ने बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय सूचना आयोग में आठ सूचना आयुक्तों (IAS) के नामों की भी सिफारिश की. इस पैनेल के अन्य सदस्य गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी थे.

सूचना आयोग का नेतृत्व एक सीआईसी (CIC) करता है और इसमें अधिकतम दस आइसी हो सकते हैं. वर्तमान में आनंदी रामालिंगम और विनोद कुमार तिवारी सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं.


ये भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसे, उड़ानों पर Indigo का अलर्ट; Delhi NCR में कोहरे का डबल अटैक


मुख्य सूचना आयुक्त के साथ सूचना आयुक्त भी चुने गए. इनमें रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख जया वर्मा सिन्हा, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके पूर्व आईपीएस स्वागतम दास, केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) में अधिकारी रहे संजीव कुमार जिंदल, पूर्व आइएएस सुरेंद्र सिंह मीना और भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी खुशवंत सिंह सेठी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read