दुनिया

Britain: चार बच्चों के पिता की हत्या का मामला, कोर्ट ने एक सिख को ठहराया दोषी

Britain: एक सिख को चार बच्चों के पिता की हत्या का दोषी ठहराया है. इंग्लैंड में पिछले साल चार बच्चों के पिता की हत्या के मामले में 25 वर्षीय एक सिख समेत दो लोगों को दोषी ठहराया गया है. ब्लोअर्स ग्रीन रोड के गुरदीप संधू और डुडले में रिचमंड रोड के हसन तसलीम ने 39 वर्षीय टैक्सी फर्म के मैनेजर मोहम्मद हारून जेब को 31 जनवरी, 2021 को गोली मार दी. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने एक बयान में कहा कि हारून की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

लॉफबरो क्राउन कोर्ट ने दोषी ठहराया

लॉफबरो क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद संधू और तस्लीम को दोषी ठहराया. एक तीसरा शख्स टैनफील्ड रोड निवासी शामराज अली को न्याय की दिशा को विकृत करने का भी दोषी पाया गया. तीनों को हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें सजा बाद में सुनाई जाएगी. यह हत्या 2018 से उनके बीच चल रहे झगड़े के कारण की गई थी. हालांकि हारून झगड़े में शामिल नहीं था. लेकिन उसे क्यों निशाना बनाया गया, इसका पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़े:- रूस से गोवा आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया, 238 यात्री सवार

पुलिस ने हजारों घंटे के रिकॉर्ड खंगाले

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा, हमारे जासूसों ने मामले में व्यापक जांच-पड़ताल की. बंदूक तस्लीम के हाथों में थी, जबकि संधू कार का चालक था और साजिश में शामिल था. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के लिए उसने हजारों घंटे सीसीटीवी देखे, फोरेंसिक का इस्तेमाल किया, सोशल मीडिया और फोन रिकॉर्ड खंगाले. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अदालत के फैसले के बाद कहा, करीब दो साल से हम हारून की मौत पर न्याय पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हम पुलिस को उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद देते हैं. हत्या की जांच का नेतृत्व करने वाले डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट जिम मुनरो ने कहा, यह एक सुनियोजित हत्या थी, और बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया. कुछ भी उस दर्द को दूर नहीं कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

10 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

49 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago