होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
6 राज्यों में हो सकती है बारिश (फोटो ani)
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होता हुआ दिख रहा है. तेज हवाओं की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है और दिन में धूप निकलने की वजह से थोड़ी राहत मिल रही है. उत्तर-पश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. एक ओर मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली हुई है तो दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. इसके साथ ही फिलहाल मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखे जा रहे हैं.
IMD के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बर्फबारी होने का अनुमान है. जबकि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी 2023 को हल्की बारिश होने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में हर दिन तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. आज यानी 22 जनवरी को दिल्ली के तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है. हालांकि, आज आसमान में धुंध छाया रहेगा और धूप निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी तक हर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
ये भी पढ़ें- LG vs AAP: उपराज्यपाल के आरोपों पर मनीष सिसोदिया का हमला, बोले- आपने शिक्षकों और छात्रों को अपमानित किया
उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां भी ठंड से राहत मिली हुई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सूरज भी दिखाई देगा. हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
इसके अलावा 22 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात जारी रह सकता है. 23 और 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज करेगा. उस अवधि के दौरान व्यापक बारिश और हिमपात होगा. 24 और 25 जनवरी को बारिश और हिमपात की तीव्रता सबसे अधिक होगी.
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…