Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीच समंदर में बह रहा भारतीयों का खून, ओमान के तट पर कार्गो शिप पर हमला, 1 भारतीय की मौत

Oman Cargo Ship Attack: ओमान के समुद्री तट के पास कमर्शियल शिप ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है. भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दूतावास बचाए गए नागरिकों व मृतक के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए ओमान के संपर्क में है.

Cargo Ship Attacked Near Oman Coast Indian Sailor Killed

ओमान के तट पर कार्गो शिप पर हमले में एक भारतीय की मौत

Oman Cargo Ship Attack: भारत ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में कमर्शियल शिप ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर 14 में से एक भारतीय नाविक के मारे जाने पर दुख जताया.

एमईए ने कहा कि हम सोमवार शाम लिमाह (ओमान) के पास एक व्यावसायिक जहाज, ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक घायल भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई है. हम इस नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों से बातचीत कर रहा है.

व्यावसायिक जहाजों पर हमलों की निंदा

भारत ने व्यावसायिक जहाजों पर हो रहे हमलों को चिंताजनक करार दिया है. अपील की है कि तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास किया जाना जाए ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके.

अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्रों में कमर्शियल शिप और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का भारत विरोध करता रहा है. एमईए ने बयान में इसी स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि इस तरह के हमले बंद किए जाने चाहिए. साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल करने पर भी जोर दिया गया.

पहले भी भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ था हमला

2 नवंबर को ओमान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया था. बताया गया कि अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला किया गया. जहाज में कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे. हमले के बाद ओमानी तटरक्षक बल ने नाविकों को बचाया था, लेकिन इनमें से एक को गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

भारत सरकार ने पिछले हफ्ते वेस्ट एशिया संघर्ष में अब तक 22 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की थी. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार (28 अक्टूबर) को पाक्षिक प्रेस वार्ता में कहा कि हम वेस्ट एशिया में चल रहे झगड़े को लेकर बहुत परेशान हैं. हमने झगड़े में 22 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिसमें 14 नाविक शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital