Anju-Nasrullah
Anju-Nasrullah: सीमा हैदर की तरह ही एक और मामला इनदिनों सुर्खियों में है. अपने फेसबुकिया प्यार से मिलने राजस्थान की अंजू पाकिस्तान पहुंची है. साल 2019 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्लाह से अंजू को मोहब्बत हो गई. मोहब्बत को अंजाम देने के लिए अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई है. बताया जा रहा है कि अंजू दो बच्चों की मां है. हालांकि, सीमा हैदर और अंजू की कहानी अलग है, जहां सीमा अवैध तरीके से भारत आई वहीं, अंजू कानूनी तरीके से पाकिस्तान गई है. अब खबर आई है कि अंजू ने धर्म परिवर्तन करके निकाह किया है. उसका नया नाम फातिमा है. फिलहाल वो नसरुल्लाह के घर पर रह रही है.
हालांकि, अजूं के धर्म परिवर्तन की एफिडेविट सामने आई है. उसमें लिखा है कि मैं फातिमा, जी प्रसाद की बेटी, फ्लैट नंबर 704 टॉवर टेरा एलिगेंस भिवाड़ी, अलवर राजस्थान, भारत स्पष्ट रूप से घोषणा करती हूं मेरा पिछला नाम अंजू था और मैं ईसाई धर्म से थी. मैंने बिना किसी दबाव के और अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म को खुशी-खुशी कबूल किया है.
दावा किया जा रहा है कि अंजू के मामले में ISI का हाथ है. हालांकि शक की वजह भी है. फेसबुक के जरिए साल 2019 में दोनों की दोस्ती हुई. पिछले साल से अंजू लगातार पाकिस्तान जाने की कोशिश में थी, लेकिन वीजा नहीं लग पा रहा था. अब जब सीमा हैदर का मामला सामने आया तो अचानक से अंजू को वीजा मिल गई. 21 जुलाई को पाकिस्तान एंबेसी अचानक अंजू को वीजा दे देती है. जिसके चलते इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने का शक जताया जा रहा है. इतना ही नहीं.
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर से बिल्कुल उलट कहानी, नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू!
अंजू वीजा लगते ही पाकिस्तान पहुंच गई. वकायदा वहां से उसका वीडियो लीक किया गया. वीडियो में अंजू कहती है, “वो सीमा हैदर की तरह नहीं है. वो केवल पाकिस्तान में अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने आई है. मिलने के बाद वापस अपने देश भारत लौट जाएगी. अब इस बात को लेकर शक जाहिर किया जा रहा है कि कहीं अंजू से ऐसा ISI ने तो नहीं कराया है.
सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत आती है. धर्म परिवर्तन करके सिंदूर लगाती है, साड़ी पहनती है. इसके ठीक उलट अंजू पाकिस्तान पहुंचती है. यहां वह अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलती है. कुछ ही दिनों में अंजू धर्म परिवर्तन करके उससे निकाह कर लेती है वो भी ताम झाम के साथ. निकाह से पहले अंजू नसरुल्लाह का प्री वेडिंग शूट कराया जाता है. निकाह के दौरान के वीडियो में 50 से ज्यादा कमांडो की तैनाती दिखती है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने कुछ दिन पहले तक एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था. हालांकि, अचानक से निकाहनामा वायरल हुआ. इन सब चीजों को देखकर भी शक की बुनियाद मजबूत हो रही है.
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…