दुनिया

सऊदी अरब और सीरिया के बीच रिश्तों को बहाल करने पर चर्चा, दूतावासों को फिर से खोलने पर बातचीत

सऊदी अरब और सीरिया अपने दूतावासो को फिर से खोलने के लिए युद्धग्रस्त देश के साथ बातचीत कर रहा है और यदि ऐसा होता है तो दोनों देशों के बीच एक दशक बाद राजनयिक संबंध बहाल होंगे. सऊदी अरब के सरकारी ‘अल-अखबारिया’ टीवी ने बृहस्पतिवार देर शाम अपने देश के विदेश मंत्रालय के एक अनाम अधिकारी के हवाले से खबर प्रसारित की और माना कि सऊदी अरब और दमिश्क के बीच बातचीत जारी है. चैनल के एंकर ने कहा कि राजनयिक सेवाओं के प्रावधानों को बहाल करने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता जारी है.

दूतावास फिर से खोलने पर बातचीत

वहीं अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने बाद में गुमनाम सऊदी और सीरियाई अधिकारियों के हवाले से कहा कि रूस की मध्यस्थता से दोनों देश एक दूसरे के यहां दूतावास फिर से खोलने पर बातचीत कर रहे हैं. सऊदी और सीरिया के अधिकारियों से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका. गौरतलब है कि सऊदी अरब ने सीरियाई गृह युद्ध में सरकार विरोधी तत्वों का समर्थन किया था. सीरिया में 2011 में विद्रोह हुआ था जो बाद में गृह युद्ध में बदल गया. हालांकि ईरान और रूस की मदद से सीरिया की सत्ता पर राष्ट्रपति बशर अल असद की पकड़ अब भी कायम है. हाल के सालों में क्षेत्रीय स्तर पर रिश्तों में सुधार की प्रक्रिया तेज हुई है.

अंतरराष्ट्रीय तौर पर सहानुभूति प्रकट

पिछले महीने सीरिया और तुर्किये में आए विशानकारी भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय तौर पर सहानुभूति प्रकट की गई और सऊदी अरब समेत अन्य अरब देशों ने सीरिया में मदद भेजी. इस महीने के शुरू में क्षेत्र के दो शक्तिशाली देश- सऊदी अरब और ईरान के बीच राजनयिक रिश्ते फिर से बहाल हुए है. दोनों देश सीरिया में प्रतिद्वंद्वी समूहों का समर्थन करते रहे हैं. सऊदी अरब और ईरान के बीच यह समझौता चीन की मदद से हुआ है.

वहीं बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओमान के सुल्तान हातिम बिन तारिक से फोन पर बातचीत की. रूस के राष्ट्रपति भवन ने इसे दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना के बाद पहला उच्च स्तरीय द्विपक्षीय संपर्क कहा है. ओमान ने 1985 में सोवियत संघ से रिश्ते स्थापित किए थे. ओमान लंबे समय से पश्चिम और ईरान के बीच एक वार्ताकार रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago