सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Viral News: ये तो सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं जिनकी परम्पराएं और रीति-रिवाज भी अलग-अलग है. कई देश ऐसे हैं जहां पर एक साथ कई मजहबों को मानने वाले लोग रहते हैं तो कई देश ऐसे भी हैं जहां पर एक ही धर्म को मानने वालों की संख्या अधिक है.
अक्सर लोग मुस्लिम देश को लेकर सवाल पूछते हैं और कहते हैं कि सबसे अधिक मुस्लिम कहां पर रहते हैं. हालांकि अधिकांश लोग पाकिस्तान का नाम बताते हैं, जो कि पूरी तरह से सही नहीं है. आज यहां हम आपको बताएंगे कि दुनिया में सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लाम धर्म को सबसे अधिक मानने वालों की संख्या इंडोनेशिया में है. बता दें कि इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यहां पर मुस्लिमों की करीब 24 करोड़ से अधिक संख्या है. मालूम हो कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं. इसके बाद इस्लाम और फिर हिंदू धर्म का नाम आता है. दुनिया के कई देशों में इस्लाम धर्म फैला हुआ है. अगर 2011 की जनगणना को देखें तो भारत में ही मुस्लिम समाज की आबादी 17 करोड़ हो गई थी तो वहीं पूरी दुनिया में इनकी आबादी 2 अरब से अधिक है.
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के कई प्रांत स्वतंत्रता की मांग और इस्लामी सशस्त्र समूहों द्वारा बढ़ते हमलों का सामना कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान आता है. यहां पर इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या बढ़ कर 23 करोड़ के पार पहुंच गई है. तो वहीं तीसरे नंबर पर भारत है. यहां भी मुस्लिमों की जनसंख्या करीब 21 करोड़ से अधिक है. चौथे नंबर पर बांग्लादेश है जहां की मुस्लिम आबादी 15 करोड़ से अधिक हो गई है. तो वहीं पांचवें नंबर पर अफ्रीकी देश नाइजीरिया है. यहां पर 11 करोड़ से अधिक लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं. इसके बाद मिस्र में करीब 11 करोड़ मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं और इसके बाद इराक और टर्की में करीब 9-9 करोड़ मुस्लिम आबादी है.
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…