दुनिया

फिर बदले सुर! फिर Donald Trump का बड़ा दावा, कहा-विश्व शांति के लिए मैंने…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि उनका मुख्य लक्ष्य ‘विश्व शांति’ को बढ़ावा देना है. ट्रंप ने कहा कि विश्व शांति के लिए उनसे बेहतर काम किसी ने नहीं किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले आठ महीने के कार्यकाल में सात युद्ध सुलझाने का दावा किया है.

‘द व्हाइट हाउस’ से जारी एक वीडियो के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैंने इस बारे में बात की है और मुझे विश्वास है कि वह भी इसे पूरा होते देखना चाहेंगे. मुझे लगता है कि वह हमारी मदद करने के लिए हमारे साथ काम करेंगे.

विश्व शांति को बढ़ावा मेरा मुख्य लक्ष्य: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने संबंधों के बावजूद यूक्रेन में संघर्ष को रोकना ‘सबसे कठिन’ था. पिछले कुछ महीनों में हमने जो किया, वह किसी ने नहीं किया. हमने सात युद्ध रोके. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बारे में उन्हें लगा था कि वह शायद सबसे आसान होगा, लेकिन वह सबसे कठिन साबित हुआ.

संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र स्थापना की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू होगी. बैठक के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को ट्रंप ने कहा, ‘विश्व शांति’.

ट्रंप ने कहा, ‘विश्व शांति के लिए मैंने सात युद्ध रोके.’ उन्होंने इसका श्रेय अपनी नीतियों को दिया और कहा कि इनमें ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले शामिल नहीं हैं, जिन्हें अमेरिका ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया था. ट्रंप ने इन हमलों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ और बम मंगवाए थे, जिसमें बी-2 बमवर्षक से दागे गए बम भी शामिल थे. उनका कहना है कि हर एक बम अपने लक्ष्य पर लगा. इसके अलावा, उन्होंने एक पनडुब्बी से 30 बम दागने का भी उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि, हालांकि मैं इन सब चीजों को शामिल नहीं कर रहा हूं, लेकिन इससे शायद एक भयावह युद्ध टल गया था. उन्होंने अपनी कूटनीतिक उपलब्धियों और रूस-यूक्रेन के बीच समझौते के लिए जारी अपने प्रयासों के बारे में भी बताया.

शी जिनपिंग के साथ शांति प्रयासों पर बातचीत

उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्ध समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन किया है. हम रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने टेलीफोन पर बात की थी.

दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रूस-यूक्रेन संघर्ष और टिकटॉक सौदे की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि दोनों नेता अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान मिलने पर सहमत हुए हैं. यह सम्मेलन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगा.

ये भी पढ़ें: जैश-ए-मोहम्मद बदल सकता है नाम, डिजिटल फंडिंग से कर रहा संचालन, FATF रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago