दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश? गोल्फ कोर्स के पास कार में बंदूक संग एक संदिग्ध गिरफ्तार

Donald Trump Security Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर किसी संभावित बड़े खतरे का निशाना बनते-बनते बचे हैं. लॉस एंजिलिस स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स के बाहर सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध और हथियारबंद व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि यह गिरफ्तारी ठीक उस वक्त हुई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के एक हाई-प्रोफाइल डिनर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसी गोल्फ कोर्स पर पहुंचने वाले थे.

वहीं अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति ट्रंप के आगमन से दो दिन पहले से ही वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों, मूवमेंट और वीआईपी रूट्स की रेकी कर रहा था और लगातार तस्वीरें व वीडियो बना रहा था.

जानिए क्या है पूरा मामला?(Donald Trump Security Threat)

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 38 वर्षीय शख्स की पहचान जीनीन जॉन टेले के रूप में हुई है. जब पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया तो उसकी जेब से 16 राउंड की मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए, वहीं उसकी कार की तलाशी लेने पर एक लोडेड पिस्टल पाई गई.

इसके बाद जब खुफिया एजेंसियों ने डाउनी शहर स्थित उसके घर पर छापेमारी की, तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए. घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, अवैध रूप से मॉडिफाई की गई राइफल, बुलेटप्रूफ जैकेट, रेडियो सिग्नल डिवाइस और कुछ रहस्यमयी नोटबुक बरामद हुईं. इन नोटबुक्स में कई चिंताजनक और संदिग्ध बातें लिखी हुई थीं.

यह भी पढ़ें; ‘डील करो या तबाही सहो!’ ईरान को ट्रंप का आखिरी अल्टीमेटम, क्या है तेहरान का अगला कदम?

FBI और सीक्रेट सर्विस की जांच तेज

आरोपी जीनीन जॉन टेले के खिलाफ बेहद सख्त और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उस पर सेकेंड-डिग्री डकैती, प्रतिबंधित भारी क्षमता वाली मैगजीन रखने, अवैध हथियार रखने और गाड़ी में बंदूक छिपाने जैसे आरोप लगाए गए हैं. हालांकि सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया और सभी आरोपों से इनकार कर दिया.

फिलहाल एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस इस बात की गहनता से जांच कर रही हैं कि क्या यह सीधे तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोई सोची-समझी साजिश थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

56 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago