Third World Migration Ban: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से लोगों का अमेरिका में बसना यानी माइग्रेशन स्थायी रूप से रोक दिया जाएगा. ट्रंप का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से रिकवर कर सके और बाइडेन सरकार के दौरान आए अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जा सके.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि उनका उद्देश्य गैर-नागरिकों को दिए जाने वाले सभी संघीय लाभ और सब्सिडी खत्म करना है. उन्होंने कहा कि जो प्रवासी घरेलू शांति में बाधा डालते हैं, उनकी नागरिकता भी छीनी जा सकती है. वहीं, जो विदेशी नागरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं या अमेरिकी मूल्यों के अनुकूल नहीं हैं, उन्हें निष्कासित किया जाएगा.
यह घोषणा उस समय आई है जब व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना हुई थी. इस हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिक घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई है. जांच में पता चला कि हमला एक अफगान नागरिक ने किया था, जो बाइडेन सरकार के समय परिवार के साथ अमेरिका आया था.
‘थर्ड वर्ल्ड’ शब्द पुराना है और इसका इस्तेमाल शीत युद्ध के दौरान उन देशों के लिए किया जाता था जो न तो अमेरिका के साथ थे और न ही सोवियत संघ के साथ थे. उस समय भारत भी थर्ड वर्ल्ड देश माना जाता था.
1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद इस शब्द का राजनीतिक महत्व खत्म हो गया. आज इसका इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े या विकासशील देशों के लिए किया जाता है. इनमें गरीबी, राजनीतिक उथल-पुथल और उच्च मृत्यु दर जैसी समस्याएं आम हैं.
‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों की कोई आधिकारिक सूची नहीं है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र (UN) सबसे कमजोर देशों को Least Developed Countries (LDCs) के रूप में बांटता है. वर्तमान में 44 देश इस सूची में हैं, जिनमें अफगानिस्तान भी शामिल है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…