Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिका में प्रवास पर स्थायी बैन, थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज में कौन-कौन से देश शामिल, भारत पर क्या पड़ेगा असर?

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में प्रवास पर स्थायी बैन लगा दिया है. क्या आप जानते हैं कि थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज में कौन-कौन से देश शामिल हैं और ट्रंप के इस फैसले से भारत पर क्या असर पड़ेगा?

Third World Migration Ban: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से लोगों का अमेरिका में बसना यानी माइग्रेशन स्थायी रूप से रोक दिया जाएगा. ट्रंप का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से रिकवर कर सके और बाइडेन सरकार के दौरान आए अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जा सके.

ट्रंप का ट्रुथ पोस्ट

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि उनका उद्देश्य गैर-नागरिकों को दिए जाने वाले सभी संघीय लाभ और सब्सिडी खत्म करना है. उन्होंने कहा कि जो प्रवासी घरेलू शांति में बाधा डालते हैं, उनकी नागरिकता भी छीनी जा सकती है. वहीं, जो विदेशी नागरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं या अमेरिकी मूल्यों के अनुकूल नहीं हैं, उन्हें निष्कासित किया जाएगा.

क्यों लेना पड़ा फैसला?

यह घोषणा उस समय आई है जब व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना हुई थी. इस हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिक घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई है. जांच में पता चला कि हमला एक अफगान नागरिक ने किया था, जो बाइडेन सरकार के समय परिवार के साथ अमेरिका आया था.

थर्ड वर्ल्ड देशों का मतलब क्या है?

‘थर्ड वर्ल्ड’ शब्द पुराना है और इसका इस्तेमाल शीत युद्ध के दौरान उन देशों के लिए किया जाता था जो न तो अमेरिका के साथ थे और न ही सोवियत संघ के साथ थे. उस समय भारत भी थर्ड वर्ल्ड देश माना जाता था.

क्यों होता है इस शब्द का उपयोग?

1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद इस शब्द का राजनीतिक महत्व खत्म हो गया. आज इसका इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े या विकासशील देशों के लिए किया जाता है. इनमें गरीबी, राजनीतिक उथल-पुथल और उच्च मृत्यु दर जैसी समस्याएं आम हैं.

क्या कोई आधिकारिक सूची है?

‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों की कोई आधिकारिक सूची नहीं है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र (UN) सबसे कमजोर देशों को Least Developed Countries (LDCs) के रूप में बांटता है. वर्तमान में 44 देश इस सूची में हैं, जिनमें अफगानिस्तान भी शामिल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital