ट्रंप ने नक्शे में ओमान-UAE के हिस्से को भी बताया US Territory
Donald Trump Strait Of Hormuz Claim: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले लगभग 7 महीनों से चल रही जंग का अबतक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे ना सिर्फ ईरान बल्कि अरब में मौजूद अमेरिका के मित्र देशों को मिर्ची लग सकती है. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि यह क्षेत्र अब अमेरिका का है. खास बात यह है कि इस तस्वीर में ईरान सहित ओमान और यूएई के भी कुछ इलाकों को अमेरिका का बताया गया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट किया. इस तस्वीर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इलाके को काले घेरे में दर्शाया गया है. तस्वीर के ऊपर लिखा है ‘Now US Territory’.
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पोस्ट तब आया है जब कुछ समय पहले ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा था कि होर्मुज तबतक बंद रहेगा जबतक अमेरिका तेहरान की मांगों को पूरा नहीं करता. इसमें ईरान की नाकाबंदी हटाना भी शामिल है.
उन्होंने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर कहा कि,
मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि होर्मुज स्ट्रेट तबतक नहीं खोला जाएगा जबतक समझौते के दौरान निर्धारित मांगों को अमेरिका नहीं मान लेता.
बता दें कि, होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण इलाकों में से एक है. यहां से पूरी दुनिया के कुल तेल का 20 फीसदी गुजरता है. यह स्ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ता है. ऐसे महत्वपूर्ण इलाके पर नियंत्रण को लेकर पहले भी अरब देशों और ईरान के बीच जंग हो चुकी है.
साल 2026 के फरवरी महीने से शुरू हुए अमेरिकी हमले के बाद से ईरान इस इलाके पर अपना नियंत्रण बनाये हुए है. यहां से गुजरने वाले तेल के टैंकरों को पहले ईरान से अनुमति लेनी पड़ती है और उसे टैक्स भी देना पड़ता है. हालांकि अमेरिका ईरान के इस टैक्स व्यवस्था का विरोध करता है.
ये भी पढ़ें- दाने-दाने को तरसा पाकिस्तान! खत्म हुआ गेहूं का स्टॉक, 10 लाख टन गेहूं खरीदने जा रही शहबाज सरकार
28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष को रोकने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. वैश्विक प्रयासों से दोनों तरफ से होने वाले हमलों में कमी आई है. हालांकि अभी भी छिटपुट झड़पें लगातार हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…