पाकिस्तान में गेहूं का स्टॉक खत्म हो गया है. नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.
Pakistan Wheat Stock Shortage: दाने-दाने के लिए तड़प रहे पाकिस्तान को अब दोहरी मार पड़ने वाली है. पहले से ही देश आटे की किल्लत से जूझ रहा है, अब इसकी हालत और खराब होने वाली है. नई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में गेहूं के भंडार खत्म हो गए हैं. जिसकी वजह से शहबाज सरकार के खिलाफ जनता में भारी गुस्सा है. जनता के गुस्से को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने 10 लाख टन गेहूं के आयात को मंजूरी दी है.
पाकिस्तान में अनाजों के भंडार की देखभाल कृषि भंडारण एवं सेवा निगम (PASSCO) करता है. इस संस्था के अधिकारियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा के लिए रखे गए गेहूं के भंडार पूरी तरह खत्म हो चुके हैं. अब पाकिस्तान सरकार के पास अपनी जनता को खिलाने के लिए अनाज नहीं हैं.
बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सड़कों पर उतरी जनता के प्रमुख मांगों में भी अनाज विशेष तौर पर आटे की मांग महत्वपूर्ण रही. ऐसे में अब जनता को खिलाने के लिए पाकिस्तान विदेशों से गेहूं आयात करने वाला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान यह आयात तब करने जा रहा है जब उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से गेहूं खरीदने की मंजूरी दी गई.
सभी राज्यों को तभी गेहूं मिलेगा जब सरकार को पैसे देंगे
पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डेली टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि शहबाज शरीफ सरकार आयात होने वाले गेहूं को फ्री में राज्यों को नहीं देगी. जिन प्रांतों को गेहूं चाहिये उन्हें सरकार को पहले पैसे देने होंगे.
पिछले साल 35 लाख टन गेहूं का किया आयात
बता दें कि पाकिस्तान लंबे समय से गेहूं की कमी से जूझ रहा है. पिछले साल ही शहबाज सरकार ने लगभग 1 अरब डॉलर में 35 लाख टन गेहूं का आयात किया था.
ये भी पढ़ें- ‘बिहार के लिए महात्मा गांधी हैं नीतीश कुमार…’ जोश-जोश में ये क्या बोल गए मंत्री शैलेश कुमार?
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब और सिंध प्रांत ने सरकार से अपने गेहूं की डिमांड बता दी है. जिसके मुताबिक जहां पंजाब सरकार ने शहबाज शरीफ सरकार से 10 लाख टन गेहूं की मांग की है, वहीं सिंध ने 2 लाख 20 हजार टन गेहूं के लिए आग्रह किया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
